फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पहले आओ, पहले पाओ के आधार मिलेगी पार्किंग

छोटी पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए लेना होगा परमिट, लगेगी फीस

Sat, 08 Jun 2019 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
पहले आओ, पहले पाओ के आधार मिलेगी पार्किंग
फाइल फोटो

शहर की एक दर्जन छोटी पार्किंगों में गाड़ी खड़ी करने के लिए अब नगर निगम से परमिट लेना होगा। परमिट लेने के लिए एमसी में आवेदन करना होगा और निर्धारित फीस भी चुकानी होगी। नगर निगम ने शहर की 12 पार्किंगों को परमिट आधार पर चलाने का फैसला लिया है। निगम ने पिछले साल इन पार्किंगों के टेंडर जारी किए थे लेकिन कोई आवेदन नहीं मिले। ठेकेदार न मिलने से एक साल से स्थानीय लोग बिना शुल्क दिए इन पार्किंगों में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। लेकिन अब लोगों को फ्री पार्किंग सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


निगम प्रशासन का कहना है कि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए परमिट लेना होगा। यह परमिट शुल्क चुकाने के बाद मिलेगा। बिना परमिट वाली गाड़ियां पार्किंग से बाहर होंगी। जनता को राहत देने के लिए आने वाले दिनों में छोटी पार्किंग के शुल्क में कटौती की जा सकती है। एमसी के संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि लोग परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। पार्षद के माध्यम से जो आवेदन पहले मिलेेंगे उन्हें परमिट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगी आवेदन प्रक्रिया
पार्किंग के लिए संबंधित वार्ड के लोग ही आवेदन कर पाएंगे। पार्किंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। वार्ड पार्षद वेरिफाई करेगा कि आवेदन करने वाला स्थानीय निवासी है या नहीं। साथ ही यह भी देखेगा कि कहीं एक ही परिवार से कई आवेदन तो नहीं हो गए हैं। पार्षद की सिफारिश के बाद ही परमिट जारी होगा। जाखू पार्षद अर्चना धवन ने कहा कि उनके वार्ड के लोग अपने आवेदन जल्द दें ताकि परमिट जारी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 रुपये मासिक शुल्क, जीएसटी भी लगेगा
परमिट एक माह, छह माह या एक साल की अवधि के लिए जारी होंगे। छोटी गाड़ियों के लिए प्रतिमाह शुल्क 600, बड़ी गाड़ियों के लिए 800 रुपये शुल्क रखा है। इसमें 18 फीसदी जीएसटी अलग लगेगा।

किस पार्किंग में कितनी गाड़ियों को मिलेंगे परमिट
स्थान वाहन क्षमता
कार पार्किंग खलीनी 15
एसडीए पार्किंग कसुम्पटी 21
टिट्ला होटल जाखू 27
पार्किंग सेक्टर दो न्यू शिमला 20
एसडीए कसुम्पटी 12
कालीमाता मंदिर विकासनगर 15
पुलिस लाइन कैथू 8
ताराहॉल कालीबाड़ी 8
कार पार्किंग चौड़ा मैदान 15
जेसीबी न्यू शिमला 13
पार्किंग लंबा क्वार्टर टूटीकंडी 15
रोड साइड पार्किंग टिंबर हाउस 12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed