फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वीकएंड पर शहर सैलानियों से गुलजार

वीकेंड पर हिल्स क्वीन के होटल पैक, सौ फीसदी पहुंची आक्यूपैंसी

Sat, 01 Jun 2019 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
वीकएंड पर शहर सैलानियों से गुलजार
- फोटो : अमर उजाला

मैदानों में तपिश बढ़ते ही सैलानियों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। इस वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला के होटलों में आक्यूपैंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग भी बढ़ी है। शिमला के अलावा भारी संख्या में सैलानी मौसम का आनंद लेने के लिए कुफरी, नारकंडा और नालदेहरा का भी रुख कर रहे हैं। सड़क और रेल मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


शिमला आने वाली एचआरटीसी, एचपीटीडीसी और प्राइवेट लग्जरी बसें इन दिनों पैक होकर शिमला पहुंच रही हैं। कालका शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेनों में भी इन दिनों वेटिंग बढ़ गई है। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। शिमला का मौसम सैलानियों को खासा रास आ रहा है।
विज्ञापन


होटलों में आक्यूपैंसी सौ फीसदी : संजय
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि वीकेंड पर शिमला के होटलों में आक्यूपैंसी सौ फीसदी पहुंच गई है। वीकेंड में भी 80 से 90 फीसदी तक आक्यूपैंसी चल रही है। जून माह के लिए एडवांस बुकिंग में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 13 से 16 हजार लोग कर रहे हैं लिफ्ट का इस्तेमाल
सर्कुलर रोड से मालरोड जाने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इन दिनों रोजाना 13 से 16 हजार लोग प्रयोग कर रहे हैं। दो छोटी और एक बड़ी लिफ्ट सर्कुलर रोड से मालरोड तक सैलानियों को पहुंचा रही हैं। बीते साल महज दो छोटी लिफ्ट का ही संचालन हो रहा था जिससे लिफ्ट के बाहर इंतजार के लिए लोगों की लंबी कतारें लग जाती थीं।

नई लिफ्ट लगने के बाद अब एक बार में ही 27 मालरोड पहुंच रहे हैं। नई लिफ्ट की स्पीड भी पुरानी लिफ्ट के मुकाबले में दोगुनी है। पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए लिफ्ट के संचालन का समय रात 10 बजे से बढ़ा कर 11:30 बजे कर दिया है।


रोक के बावजूद दिन के समय टारिंग से शहर में जाम
जिला प्रशासन की ओर से टूरिस्ट सीजन के दौरान दिन के समय शहर की सड़कों की टारिंग पर रोक लगाई है ताकि ट्रैफिक जाम के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। बावजूद इसके शनिवार को दिन के समय सर्कुलर रोड पर होटल हॉलीडे होम के पास टारिंग से जाम लगता रहा। इसके अलावा लांगवुड में भी टारिंग के कारण दिन भर जाम लगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed