{"_id":"5cf2b44abdec22077654f950","slug":"15594097842-shimla-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं किसान, दस फीसदी किसान ही उगा रहे मक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं किसान, दस फीसदी किसान ही उगा रहे मक्की
Sun, 02 Jun 2019 11:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान पारंपरिक खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। प्रदेशभर में करीब 10 से 15 प्रतिशत लोग ही पारंपरिक खेती कर रहे हैं। 6 सालों से किसानों का रुझान सब्जियों की तरफ बढ़ा है। कृषि विभाग समय-समय पर लोगों को पारंपरिक खेती के लिए जागरूक करता है और इसके बीज भी सस्ते दामों पर मुहैया करवा रहा है। बावजूद इसके किसान पारंपरिक खेती से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
मक्की और कोदरा जैसी पौष्टिक फसलें लगाना कई क्षेत्रों में किसान छोड़ चुके हैं। बाहरी राज्य में अभी भी पारंपरिक खेती की जा रही है लेकिन शिमला और अन्य क्षेत्रों के लोगों ने पारंपरिक खेती बंद कर दी है। किसानों को सब्जियों के अच्छे दाम मिल रहे हैं जिससे वह अच्छी आमदनी हासिल कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मक्की को बीजने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और इसके दाम भी उतने नहीं मिलते।
विज्ञापन
इसके अलावा मक्की की खेती को जंगली जानवर भी नष्ट कर रहे हैं। खासकर बंदरों का सबसे अधिक प्रकोप है। सब्जी की खेती में किसानों को कम मेहनत में ज्यादा कमाई होती है। जिला कृषि अधिकारी महेंद्र ने कहा कि किसान पारंपरिक खेती में रुचि नहीं दिखा रहे। हिमाचल में करीब 10 फीसदी लोग ही पारंपरिक खेती कर रहे हैं। किसान सब्जियां उगाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन