लैंडमार्क बस स्टॉप बदला, दिन में टैंकरों की एंट्री बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में टूरिस्ट सीजन के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने विक्ट्री टनल के पास लैंड मार्क बस स्टॉप को तब्दील कर दिया है। अब यहां बसें नहीं रुकेंगी। इसके अलावा दिन के समय पैट्रोल डीजल के टैंकरों की भी शहर में एंट्री पर रोक लगा दी है। डीसी अमित कश्यप ने बताया कि शहर में सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक पैट्रोल तथा डीजल टैंकरों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए हैं। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
इसके अलावा विक्ट्री टनल के समीप ताराहॉल की ओर होटल लैंडमार्क के सामने स्थित बस ठहराव को भी बंद करने के आदेश जारी किए हैं। अब यहां यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए बसें नहीं रोकी जा सकेंगी। बसों को विक्ट्री टनल बस स्टॉप (समीप ओवर हेड ब्रिज) वर्षाशालिका के सामने ही रोकना होगा। शहर में दिन के समय ट्रकों की एंट्री पहले ही बंद है। ट्रैफिक जाम की समस्या के चलते शहर में पिकअप वाहनों की एंट्री भी नियंत्रित की गई है लेकिन राजनीति दखल के कारण यह प्रतिबंध प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रहा है।