फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा

तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा, जब्त किया सामान, पार्षदों का विरोध

Sun, 02 Jun 2019 11:34 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
तहबाजारियों पर चला निगम का डंडा
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही शहर की सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें सजा रहे तहबाजारियों पर नगर निगम का डंडा फिर चलने लगा है। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक तहबाजारियों का सामान जब्त किया। हालांकि, कार्रवाई के बीच में ही कुछ पार्षदों के फोन भी बजने लगे। लेकिन निगम की टीम ने इसकी परवाह नहीं की। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अनिल शर्मा और एसडीएम नीरज चांदला की अगुवाई में एक टीम दोपहर बाद पुलिस के साथ लक्कड़ बाजार पहुंचीं।

विज्ञापन


देखा तो यहां बाजार से लेकर ऑकलैंड टनल तक दर्जनों लोग फल, सब्जी और दूसरे सामान की दुकानें सीढ़ियों तथा रास्तों पर सजाकर बैठे थे। टीम के पहुंचने की भनक पाते ही कई दुकानदार सामान समेटने लगे। उधर निगम की टीम ने बारी बारी से एक दर्जन से अधिक दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। इस सड़क पर कई दुकानदारों ने भी आधी सड़क तक अपनी दुकानें सजा रखी थीं। संयुक्त आयुक्त और एसडीएम ने इन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा सामान सड़क या नालियों पर रखा पाया तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। टीम ने इसके बाद मालरोड और लिफ्ट के पास अवैध रूप से फल बेचने वाले तहबाजारियों को भी हटा दिया।
विज्ञापन


पार्षद नहीं चाहते जनता को मिले राहत
पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई करने पहुंची टीम का तहबाजारी ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाए। लेकिन इन्होंने पार्षदों से इसकी शिकायत की। उधर पार्षदों ने फोन कर कार्रवाई का विरोध किया। बोले, तहबाजारियों को बेवजह परेशान क्यों किया जा रहा है? शहर की जनता तहबाजारियों और बाजार में बढ़ते अतिक्रमण से परेशान है। जनता इससे निजात चाहती है लेकिन चुने हुए पार्षद हर बार रोड़ा अटकाते हैं। इससे पहले भी निगम के कई पार्षद तहबाजारियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, सदन और मीडिया के सामने यह अवैध तहबाजारियों का विरोध करते हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई होते ही इनकी पोल खुल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed