फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अवैध पार्किंग की तो अब घंटों के हिसाब से कटेगा चालान

अवैध पार्किंग करना पड़ेगा महंगा, घंटे के हिसाब से कटेगा चालान

Sat, 01 Jun 2019 12:22 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
अवैध पार्किंग की तो अब घंटों के हिसाब से कटेगा चालान
फाइल फोटो

शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग करना अब और महंगा होने वाला है। अवैध पार्किंग करने पर अब घंटे के हिसाब से पेनल्टी लगाई जाएगी। नगर निगम ने नए पार्किंग प्लान में इसका प्रावधान किया है। हालांकि शहरवासियों की सहमति और सुझावों के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। अवैध पार्किंग करने पर कितने घंटे बाद दोबारा चालान कटना चाहिए, चालान राशि कितनी होनी चाहिए, इसका फैसला भी नगर निगम ने जनता पर छोड़ा है। शहरवासी नगर निगम को इस बारे में सुझाव दे सकते हैं।

विज्ञापन


बाद में ज्यादातर लोग जो तय करेंगे, उसे लागू कर दिया जाएगा। वर्तमान में अवैध पार्किंग करने पर पुलिस चालान तो करती है, लेकिन एक दिन में एक ही बार चालान किया जा सकता है। हालांकि पुलिस ऐसे वाहनों को क्रेन से उठाकर भी ले जा सकती है। लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ मुख्य सड़कों तक की सीमित है। पूरा दिन एक ही जगह पर खड़ी गाड़ी का पुलिस दोबारा चालान नहीं काट पाती है।
विज्ञापन


एक दिन में कई बार कट सकता है चालान
निगम ने जो ड्राफ्ट बनाया है, उसके अनुसार एक ही दिन में एक गाड़ी का कई बार चालान काटा जा सकता है। चालान घंटों के अनुसार तय किया जाएगा। जनता यदि इस प्लान पर सहमत होती है तो शहर में अवैध पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। हालांकि, पार्किंग की कमी होने से सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने वाली आम जनता पर भी इसकी मार पड़ेगी। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों से इस ड्राफ्ट पर सुझाव मांगें गए हैं। लोग जो तय करेंगे, वही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दे सकते हैं सुझाव
प्रशासन का कहना है कि लोग निगम की वेबसाइट पर नया पार्किंग प्लान देख सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार शाम तक यह प्लान वेबसाइट पर अपलोड ही नहीं हो पाया है। लोग आयुक्त कार्यालय में लिखित सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा निगम ईमेल के जरिये भी सुझाव लेगा।


नए पार्किंग प्लान में यह भी है खास
नए पार्किंग प्लान में 7573 वाहनों को येलो लाइन पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। यह सभी पार्किंग ठेके पर चलाई जाएंगी। लोग एक दिन या पूरे महीने के लिए अपना पार्किंग स्लॉट बुक कर सकते हैं। अस्पतालों के समीप अवैध पार्किंग पर सबसे ज्यादा सख्ती होगी जो लोग खुद या शेयरिंग से पार्किंग बनाएंगे, निगम उन्हें टैक्स संबंधी कुछ रियायतें भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed