{"_id":"5cf16472bdec2207237e39e3","slug":"155932380811-shimla-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में पानी की सप्लाई ठप, मरीज और तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में पानी की सप्लाई ठप, मरीज और तीमारदार परेशान
Sat, 01 Jun 2019 12:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी के ई ब्लॉक में तीन दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। तीमारदारों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। लिहाजा साइक्रेट्री, श्वास रोग और मेडिसन वार्ड में दाखिल मरीज के अलावा डॉक्टर तथा स्टाफ दिक्कतें झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आईजीएमसी के ई ब्लॉक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई पार्टी दी गई। पार्टी में खाना खाने के बाद जब हाथ और मुंह धोने के लिए नलके के पास गए तो पानी नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि इस ब्लॉक में तीन दिनों से पानी नहीं है। इसके चलते वार्ड में दाखिल मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उधर जब प्रबंधन को इस बात का पता चला तो लोक निर्माण विभाग से जानकारी ली गई। इसमें बताया गया कि जो पाइप लाइन बिछाई थी वह सड़ गई है। इसके चलते पानी की सप्लाई नहीं आ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में पानी की कमी होना प्रबंधन पर सवाल उठाता है। मेडिकल स्टोर इंचार्ज डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि उन्हें ब्लॉक में पानी न आने की जानकारी मिली है। लोक निर्माण विभाग को सूचित कर नई पाइप लाइन बिछाने को कहा गया है।