फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जिला प्रशासन, समर फेस्टिवल

अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल में 27 देशों के युवा देंगे प्रस्तुति

Sat, 01 Jun 2019 12:23 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन, समर फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक रिज मैदान पर 3 जून से अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। जिला प्रशासन इस बार समर फेस्टिवल को कार्निवाल की तर्ज पर पर मना रहा है। समर फेस्टिवल मेें कलाकार हिंदी, पंजाबी, सूफी, कव्वाली और पहाड़ी लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा पहली बार 27 देशों के छात्र विभिन्न वेशभूषा में फैशन शो में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन समिति के चेयरमैन एवं डीसी राजेश्वर गोयल ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नितिन कुमार और सूफी गायक डॉ. ममता जोशी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे शुरू होगा और रात दस बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


चार से पांच बजे तक शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र पारंपरिक नृत्य करेंगे। पांच से छह बजे तक हिमाचल के लोक गायकों की प्रस्तुति होंगी। छह से सात बजे तक हिमाचल के स्थानीय कलाकार रंग जमाएंगे। इसके अलावा स्टार नाइट शाम आठ से दस बजे तक होगी। इसमें स्टार कलाकार हिंदी और पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुति देंगे। छह जून को आखिरी संध्या रात बारह बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर फेस्टिवल की पहली संध्या पर 3 जून को इंडियन आइडियल के फाइनलिस्ट नितिन कुमार और सूफी गायक डॉ. ममता जोशी प्रस्तुति देंगी। 4 जून को दूसरी संध्या पर हिमाचली लोक गायक नरेंद्र ठाकुर, विक्की चौहान, हेमंत शर्मा रंग जमाएंगे। 5 जून की संध्या पंजाबी गायिका सुशमिता दास के नाम रहेगी। 6 जून को मधुश्री भट्टाचार्य और फरहान साब्ररी, गीता भारद्वाज और लोकेंद्र चौहान हिंदी, पंजाबी तथा पहाड़ी गीतों पर रंग जमाएंगे।

कालीबाड़ी से लिफ्ट तक कार्यक्रम
समर फेस्टिवल के तहत 3 से 6 जून तक चलने वाले कार्निवाल में इस बार कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम कालीबाड़ी, सीटीओ, गेयटी थियेटर, मालरोड, रिज मैदान, पद्मदेव कांपलेक्स, टका बैंच, दौलत सिंह पार्क, इंडोर, रोटरी क्लब और टाउन हॉल से लेकर लिफ्ट के पास होंगे। इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों और सैलानियों को इसमें भागीदार बनाना है।

देश के पांच राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जिला प्रशासन की ओर से कार्निवल में इस बार देश के पांच अगल-अलग राज्य के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। असम के कलाकार बीहू, मध्यप्रदेश के राई, गुजरात के डांडिया, जम्मू-कश्मीर के रउफ और तेलंगाना के कलाकार पेरिनी शिवतांडवम लोकनृत्य पेश करेंगे। गेयटी में सूबे के कलाकार शहनाई, खंजरी, तबला और सरोद वादन पर प्रस्तुति पेश करेंगे और कवि सम्मलेन भी होगा। कार्निवाल में इस बार हरियाणा के कलाकार मैजिक शो भी पेश करेंगे।

आइस स्केटिंग में लगेंगे झूले, लोकनृत्य भी होंगे
प्रशासन की ओर से कार्निवाल में इस बार बच्चों के लिए खास व्यवस्था की है। आइस स्केटिंग रिंग में इस बार झूले स्थापित किए जाएंगे। ताकि बच्चे लुत्फ उठा सके। वहीं, सूबे के विभिन्न जिलों के कलाकार कार्निवल में अपने-अपने जिले के नृत्य पेश करेेंगे।


फूड फेस्टिवल के साथ होंगी खेलें
कार्निवाल देखने आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए हिमाचली व्यंजनों का भी इंतजाम होगा। टूरिज्म और कंडा जेल के कैदी के अलावा महिला मंडल की सदस्य कई तरह के व्यजन लोगों को परोसेंगी। ग्रीष्मोत्सव के दौरान 4 से 6 जून तक वॉलीबाल, बैडमिंटन, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस और ताईक्वांडों प्रतियोगिताएं भी होंगी। यह सभी खेल प्रतियोगिताएं इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित होगी। इसके अलावा यूथ रॉक बैंड और बजंतरी प्रतियोगिताएं होगी। इसके अलावा महिलाएं झांसी पार्क में रस्साकस्सी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed