{"_id":"5cf01323bdec22078c370366","slug":"15592374586-shimla-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी पाठशाला की स्टूडेंट काउंसिल ने ग्रहण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी पाठशाला की स्टूडेंट काउंसिल ने ग्रहण की शपथ
Fri, 31 May 2019 01:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जेसीबी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला की नई स्टूडेंट काउंसिल का वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें निदेशिका कुशल मल्होत्रा और प्रधानाचार्य रेखा बाली ने नई काउंसिल को शपथ दिलवाई। नई चुनी गई काउंसिल ने अभिभावकों की मौजूदगी में पद की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ मार्च पास्ट सलामी से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। स्कूल की स्टूडेंट काउंसिल में अवंतिका हेड गर्ल औ ऋषभ ने हेड ब्वॉय के पद की शपथ ग्रहण की। स्कूल में चार हाउस बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें बेगोनिया हाउस में रोहेल और रजत को कैप्टन तथा वाइस कैप्टन बनाया गया। अकासिया हाउस में मीताली और मृदुल, कमेलिया हाउस से सिमरन और दिनेश, डेफोडिल हाउस से आदित्य और शिफाली को कैप्टन तथा वाइस कैप्टन बनाया गया।
विज्ञापन
तनुजा पर्यावरण हेड, चेतन वाइस हेड, अनुशासन में तनिशा और निशांत को, खेल में चंदन और पुनीत को हेड तथा वाइस हेड बनाया। काउंसिल में सिमरन को सांस्कृतिक हेड, दिनेश आजाद और ऋषभ को हेड और वाइस हेड बनाया गया। इसके अलावा रविंद्र को विज्ञान हेड, निखिल को वाइस सांइस हेड की जिम्मेदारी दी गई। अभय और अभिलाषा को मैथ हेड और वाइस हेड बनाया गया।
काउंसिल में कक्षा मानिटर भी शामिल किए गए। इनमें इशांत, काव्या, सृष्टि, अक्षित, निखिल वर्मा, कशिश, अंशु, दिव्यांशु, निकिता, अभिशेखबांगेश, शिवांशी, सेजल, नैंसी और शाइन को मॉनिटर बनाया गया है।