{"_id":"5ce6db5ebdec220783608f3d","slug":"15586333617-shimla-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: कहीं बिखरे खुशी के रंग तो कहीं पसरा रंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: कहीं बिखरे खुशी के रंग तो कहीं पसरा रंज
Fri, 24 May 2019 01:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के 23 मई को नतीजों के दिन भाजपा और कांग्रेस समर्थकाें की धड़कने बढ़ी हुई थीं। सुबह आठ बजे स्कैंडल प्वाइंट के पास पर्यटक सूचना केंद्र के बाहर जन संपर्क विभाग की ओर से लगाई एलसीडी स्क्रीन पर लाइव कवरेज शुरू हो गई। स्क्रीन के सामने लोग भी जुटने लगे। चुनाव परिणाम जानने के लिए पुरा शहर उत्सुक था। कर्मचारी, कारोबारी, बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावक सभी की जुबान पर चुनाव परिणामों का जिक्र था। दफ्तरों की ओर पैदल चल रहे लोग मोबाइल पर अपडेट ले रहे थे।
विज्ञापन
शिमला घूमने आए टूरिस्ट भी चुनाव परिणाम जानने को लेकर उत्साहित थे। रिज मैदान पर लगी स्क्रीन के सामने भी लोग चुनाव परिणाम के रुझान देखने के लिए जुटे थे। 8:50 बजे रुझान आने का सिलसिला शुरू हुआ। स्कैंडल प्वाइंट रीडिंग रूम से जैसे ही घोषणा होती बाहर सड़क पर चल रहे लोगों के कदम थम जाते। 9:40 बजे हिमाचल की चारों सीटों पर दुगने से अधिक लीड की घोषणा होते ही एक बुजुर्ग बोले, ‘ये तो बन गई मोदी की सरकार’। 11:00 बजे चारों भाजपा प्रत्याशियों की लीड डेढ़ लाख से ऊपर पहुंचने की घोषणा हुई और तालियां बजनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्त्ता मिठाई का डिब्बा लेकर भीड़ के बीच पहुंचा, मिठाई खाते हुए एक बुजुर्ग बोले ‘अब कांग्रेस फिर से ईवीएम का रोना शुरू कर देगी’ दूसरे ने कहा, ‘कांग्रेस ने प्रणव से गद्दारी की उसके पाप लगे इनको’ तीसरे ने कहा ‘बाकी छोड़ो राहुल की सीट भी फंसी र्गई है।’ 12:15 बजे तक चुनाव परिणाम की तस्वीर लगभग साफ हो गई। भाजपा बढ़त बना चुकी थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आप मालरोड आ रहे हैं या हम चक्कर पहुंचें
भाजपा को बढ़त मिलते ही कार्यकर्त्ता उत्साहित हो गए। स्कैंडल प्वाइंट पर मौजूद भाजयुमो कार्यकर्त्ता ने मोबाइल पर किसी से पूछा ‘आप मालरोड आ रहे हैं या हम चक्कर पहुंचें’। फोन काटने के बाद अपने साथियों से बोला, तीन बजे पार्टी आफिस, पांच बजे सीटोओ पर जश्न होगा।
1:20 बजे ओक ओवर में जोरदार आतिशबाजी
पार्टी के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई देने ओक ओवर पहुंचे। 1:20 बजे पर ओक ओवर परिसर में जोरदार आतिशबाजी की गई। स्काई शॉट के धमाकों से शहर गूंज उठा।
रिज और मालरोड पर सुरक्षा चाक चौबंद
चुनाव परिणाम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे। रुझान शुरू होने से पहले ही मालरोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर पुलिस कर्मी पहुंच चुके थे। भीड़ बढ़ते ही हथियारबंद पुलिस कमियों ने मालरोड और रिज मैदान पर गश्त शुरू कर दी।