सुबह चार बजे शिमला से धामी रवाना होंगी एचआरटीसी बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशों पर लोकसभा चुनाव की वीरवार को धामी कॉलेज 16 मील में होने वाली मतगणना में शामिल होने वाले कर्मियों की सुविधा के लिए सुबह 4 बजे शिमला से एचआरटीसी की विशेष बसें रवाना होंगी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक देवासेन नेगी ने बताया कि पहली बस ढली से धामी कालेज वाया भट्ठाकुफर, पंथाघाटी, विकासनगर, आईएसबीटी, चक्कर, दूसरी बस संजौली चौक से धामी कॉलेज वाया छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड, बालूगंज, तीसरी बस कसुम्पटी चौक से धामी कालेज वाया ब्रॉकहास्ट, छोटा शिमला, ओल्ड बस स्टैंड, बालूगंज होते जाएगी।
इसके अलावा चौथी बस न्यू शिमला से धामी कॉलेज वाया न्यू शिमला बस स्टैैंड से सभी सेक्टरों से होते हुए, पांचवीं बस आईएसबीटी टूटीकंडी से धामी कालेज वाया चक्कर, छठी बस ओल्ड बस स्टैंड से धामी कालेज वाया बालूगंज, समरहिल और सातवीं बस लक्कड़ बाजार से धामी कालेज वाया बालूगंज रवाना होगी। दोपहर दो बजे बसें धामी कालेज से वापिस शिमला के लिए भी उपलब्ध होंगी।