फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स् कूल शिक्षा बोर्ड से शिमला पहुंची प्रश्न पत्रों की सप्लाई

स् कूल शिक्षा बोर्ड से शिमला पहुंची प्रश्न पत्रों की सप्लाई

Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
स्
कूल शिक्षा बोर्ड से शिमला पहुंची प्रश्न पत्रों की सप्लाई
स्कूल शिक्षा बोर्ड से शिमला पहुंचे
विज्ञापन

नौंवीं और ग्यारहवीं के प्रश्न पत्र
नौ मार्च से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं कक्षाओं की परीक्षाएं
किसी भी कार्य दिवस पर प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते हैं जिला के स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की नौ मार्च से शुरू होने वाली नौंवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों की सप्लाई शिमला पहुंच चुकी है। उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला की ओर से इन प्रश्न पत्रों के वितरण को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वितरण केंद्र स्थापित किया है। जिला के स्कूल मुखिया किसी भी कार्य दिवस पर भट्ठाकुफर से प्रश्नपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को प्रधानाचार्य से जारी पत्र और अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे। पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही स्कूलों से आने वाले प्रतिनिधियों को प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। जिला शिमला के 238 स्कूलों में नौ मार्च से ग्यारहवीं कक्षा की इंटरनल वार्षिक परीक्षा होनी है, जिसमें बोर्ड आए यही प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। जिला शिमला के रामपुर और सुन्नी के कुछ स्कूलों की नौंवी कक्षा की परीक्षाएं होनी है। इसके प्रश्न पत्र भी भट्टाकुफर स्कूल पहुंच चुके है। उप निदेशक उच्च शिक्षा राजेश्वरी बत्ता ने माना कि सप्लाई शिमला भट्टाकुफर स्कूल पहुंच चुकी है। प्रधानाचार्य परीक्षा शुरू होने से पूर्व हर हाल में प्रश्न पत्र प्राप्त कर स्कूल पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि समय से परीक्षाएं शुरू हो। उन्होंने बताया कि जिला भर में हजारों की संख्या में इन दोनों कक्षाओं की विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे।


बोर्ड के 180 परीक्षा केंद्रों में लग चुके हैं कैमरे
शिमला। स्कूल शिक्षा बोर्ड की छह मार्च से शुरू होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए बोर्ड स्तर पर तैयारियां की गई हैं लेकिन अभी तक जिला के 58 ऐसे परीक्षा केंद्र हैं जिनमें परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा नहीं लग पाए हैं। हालांकि इनके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बजट तक जारी हुआ है लेकिन लगातार मौसम खराब रहने और रास्तों के बर्फबारी के कारण बंद रहने के कारण कैमरा लगाने का कार्य नहीं हो पाया है। शेष बचे एक दिन में कितने सेंटरों में कैमरा लग पाएंगे, यह देेखने वाली बात होगी। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी केमरा के अलावा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपनी अलग टीम बनाई है, वहीं निदेशालय और स्थानीय प्रशासन के उड़न दस्ते भी परीक्षा में नकल रोकने के लिए अलग से प्लानिंग तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed