{"_id":"5c659b63bdec222be7358cf7","slug":"151550162787-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में जल्द दूर होगी कॉल ड्राप होने की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू में जल्द दूर होगी कॉल ड्राप होने की समस्या
Fri, 15 Feb 2019 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय में कई सालों से चली आ रही मोबाइल कॉल ड्राप की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने ज्वाइन करने के चंद दिन बाद ही कैंपस में आम छात्रों, कर्मचारियों, बाहर से विवि में काम के सिलसिले में आने वाले लोगों की समस्या को दूर करने करने की बात कही थी। इस पर बनी कमेटी की निगरानी में कैंपस में मोबाइल सिग्नल को बेहतर बनाने को टॉवर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए टॉवर का सामान और उपकरण कैंपस में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
परिसर में सिग्नल अच्छा होने पर सैकड़ों कर्मचारियों हजारों विद्यार्थियों के साथ यहां आने वाले लोग मोबाइल पर बात कर पाएंगे। इनकी कॉल बार-बार नहीं कटेगी और यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन, परीक्षा विंग सहित इक्डोल, कुलपति कार्यालय के साथ ही अन्य भवनों में कार्य करने वाले कर्मी मोबाइल से कॉल कर सकेंगे और बाहर से आने वाली कॉल को सुन सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्य को पूरा करने के लिए मार्च तक की समय अवधि रखी है। अब जबकि उपकरण पहुंचने लगे है, तो उम्मीद है कि सालों से पेश आ रही सिग्नल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन