फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ट्रांसफार्मर खड़ा करने में लगा दिए तीन महीने, वोल्टेज गुल

सर्दी के आगाज पर दम तोड़ गए विद्युत बोर्ड के इंतजाम

Fri, 23 Nov 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खड़ा करने में लगा दिए तीन महीने, वोल्टेज गुल

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और राजधानी में हीटर जुगनू की तरह टिमटिमाने लगे हैं। लो वोल्टेज के कारण पानी गर्म होने में भी सामान्य के मुकाबले दोगुना समय लग रहा है। लो वोल्टेज से शहर के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


सर्दियों को लेकर बिजली बोर्ड की तैयारियों का हाल यह है कि तीन महीने पहले कार्ट रोड पर ओल्ड बेकरी बिल्डिंग के पास गिरे ट्रांसफार्मर को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


13 अगस्त को भारी बारिश के बाद नगर निगम के आजीविका भवन के निर्माणकार्य के दौरान भूस्खलन से ट्रांसफार्मर की बुनियाद गिर गई थी। ट्रांसफार्मर के पैनल भी गिर गए थे जिसके बाद एहतियातन ट्रांसफार्मर बंद कर दिया गया। सर्दियों से पहले बिजली बोर्ड ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम चलाने के लिए आसपास के ट्रांसफार्मरों से लोड शेयरिंग की गई जिससे पूरे इलाके में लो वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई। सर्दियों में पहले ही शहर को प्राइमरी वोल्टेज कम मिल रही है जिससे सेकेंडरी वोल्टेज भी कम हो गई है।

तीन महीनों से एक ट्रांसफार्मर बंद होने के कारण नाम मात्र ही वोल्टेज है। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय ठंड में हीटर न चलने के कारण स्कूल कालेज में पढ़ने वाले छात्रों, कर्मचारियों और कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नगर निगम की ओर से ट्रांसफार्मर के लिए साइट उपलब्ध करवा दी है। साइट डेवलपमेंट का काम चल रहा है चार दिन में ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद लो वोल्टेज की समस्या पेश नहीं आएगी। - राजेश चांदला अधिशासी अभियंता, शिमला सिटी, विद्युत बोर्ड

स्लाइड प्वाइंट पर ट्रांसफार्मर खड़ा करने की तैयारी
नगर निगम के निर्माणाधीन आजीविका भवन के पीछे जिस जगह भूस्खलन हुआ था बिजली बोर्ड उसी स्थान पर दोबारा ट्रांसफार्मर खड़ा करने के लिए साइट डेवलपमेंट में लगा रहा। बीते दिनों हुई बारिश के दौरान दोबारा भूस्खलन हुआ और साइट फिर क्षतिग्रस्त हो गई।


इसके बाद बिजली बोर्ड ने नगर निगम ने ट्रांसफार्मर के लिए नई जगह मांगी। अब नगर निगम ने ट्रांसफार्मर के लिए नई जगह दे दी है, लेकिन अब तक नए स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा कर चालू करने की जहमत नहीं उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed