{"_id":"5b3677044f1c1bc57b8b4ce5","slug":"151530296068-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्किा को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्किा को मिला बेस्ट एथलीट का खिताब
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग में आयोजित की गई अंडर-14 खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शहर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फागली के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें छात्रा इशिका ने बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। वह जूडो की स्पर्धा के साथ ही हाई जंप, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में भी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
जूडो स्पर्धा में कृष्ण और रोहित ने पहला, जबकि विवेक और कैलाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में स्कूल की छात्रा अनामिका ने पहला और दो सौ मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
चेस की स्पर्धा के मुकाबलों में स्कूल के खिलाड़ियों ने छठा और सातवां स्थान पाया। 400 मीटर रिले रेस में पूजा, तनुषा, सान्या और अनामिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अरमा रेटका और स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान निर्मला शर्मा ने खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी जताते हुए सभी पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों और शिक्षक हरीश शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन