{"_id":"5b2e84b54f1c1bc96b8b7ceb","slug":"151529775285-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी काउंसलिंग, बीएड परीक्षा साथ होने से असमंजस में छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी काउंसलिंग, बीएड परीक्षा साथ होने से असमंजस में छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए काउंसलिंग और बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं साथ होने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। 25 जून से छह जुलाई तक बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, वहीं पीजी के लिए दो जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षाओं के बीच में ही काउंसलिंग आ रही है, इससे छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन
एसएफआई की विवि इकाई ने बीएड प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग और सेमेस्टर परीक्षा में अपीयर होने को लेकर पेश आ रही समस्या को शनिवार को विवि के कुलसचिव केके शर्मा के समक्ष उठाया।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष जीवन ठाकुर और सचिव अनिल नेगी ने कुल सचिव से कहा कि बीएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ जुलाई से शुरू की जाएं, ताकि पीजी कोर्स की काउंसलिंग में बीएड प्रशिक्षु हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन
अनिल ने कहा कि यदि परीक्षा और काउंसलिंग की तिथियों के क्लैश को समाप्त न किया गया तो कई बीएड प्रशिक्षु परेशान होंगे। उन्हें एक ही दिन काउंसलिंग और सेमेस्टर परीक्षा होने पर किसी एक का चुनाव करना होगा।
चूंकि एक ही समय में दोनों जगह उपस्थिति दर्ज करना संभव नहीं होगा। छात्र नेताओं ने कुलसचिव को सौंपे मांग पत्र में बीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि बदल कर आठ जुलाई से की जाए। इससे वे पीजी की काउंसलिंग में हिस्सा ले पाएंगे।