फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सीवेज सप्लाई पर सीएम ने मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई की तैयारी

सीवेज सप्लाई पर सीएम ने मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 25 May 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सीवेज सप्लाई पर सीएम ने मांगी रिपोर्ट, कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के कनलोग वार्ड के कुछ घरों में पानी की जगह सीवेज की सप्लाई करने के मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत इसकी रिपोर्ट देने को कहा है।
सचिवालय में शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई को लेकर संबंधित महकमों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेवार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, नगर निगम के अधिकारी भी इस मामले पर अपनी सफाई देने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है यह पाइपलाइन सालों पुरानी है और निगम के ज्यादातर कर्मचारियों को इसका पता भी नहीं। आनन फानन में निगम ने यहां नई लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
शहर में कई जगहों पर सीवेज मिलने का खतरा
शहर में ज्यादातर जगहों पर सीवरेज और पानी की लाइनें एक दूसरे से सटी हुई है। इनसे सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में जाने का खतरा ज्यादा है। इसके लिए निगम शहर भर में इन दिनों जमकर सैंपलिंग भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed