{"_id":"5a47dbc94f1c1bc5668b80dd","slug":"151514658761-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न को वाया नड्डी जाना पड़ेगा मैैक्लोडगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न को वाया नड्डी जाना पड़ेगा मैैक्लोडगंज
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नए साल पर मैकलोडगंज में होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए सड़कों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। क्षेत्र में यातायात का सुगम प्रवाह सुनिश्चित बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज ने संबंधित क्षेत्र के लिए विशेष यातायात व्यवस्था को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 30 दिसंबर से पहली जनवरी 2018 तक लागू रहेगी।
अधिसूचना के अनुसार धर्मशाला से कैंट रोड होते हुए मैक्लोडगंज की ओर जाने वाले वाहन फरसेटगंज से मुख्य सड़क से परिवर्तित कर नड्डी, टैंगल बोर्ड होते हुए थांडी सड़क मार्ग से मैंक्लोडगंज टैक्सी स्टैंड की ओर भेजे जाएंगे। वोल्वो समेत सभी बसें बाईपास तक ही जा सकेंगी। किसी भी बस को मैक्लोडगंज जाने की अनुमति नहीं होगी।
धर्मकोट की ओर जाने के लिए मैक्लोडगंज-टिप्पा मार्ग वाहनों के लिए वन-वे रहेगा। धर्मकोट से मैक्लोडगंज आने वाले वाहनों के लिए धर्मकोट-पर्वतारोहण संस्थान की ओर से आने वाला मार्ग वन-वे होगा। इस दौरान टीसीवी और टिप्पा के मैदान वाहनों की पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। ये आदेश एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की गाड़ियों और फ्लैग वाहनों के लिए लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला पैक, 2500 रुपये के पैकेज में होगी फुल मस्ती
नए साल के जश्न के लिए मैक्लोडगंज और धर्मशाला तैयार है। पर्यटकों की आमद से होटल पूरी तरह पैक हो गए हैं। देश और विदेश से पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाकर दो जनवरी तक धर्मशाला को पूरी तरह पैक कर दिया है। पर्यटन निगम अपने धर्मशाला स्थित धौलाधार और मैक्लोडगंज के भागसू होटल में 31 दिसंबर को खास जश्न मना रहा है। इस दिन पर्यटकों को 2500 रुपये में खास पैकेज दिया जा रहा है। 2500 रुपये में पर्यटकों को वेल्कम ड्रिंक, स्नैक्स और कपल डांस का पैकेज मिलेगा। इस दिन धौलाधार होटल में धौलाधार क्वीन और क्लब हाउस में भागसू क्वीन का चयन भी पैकेज लेने वालों में से होगा। पर्यटक होटलों के रिसेप्शन से पैकेज के टिकट ले सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करवाने वालों के लिए पैकेज मिलेगा। पर्यटन निगम के डिप्टी जनरल मैनेजर अनिल महाजन ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए खास तैयारियां की गई हैं जो पर्यटकों को लुभाएंगी।
होटल बंद, कमरों के रेट बढ़ाए
हाईकोर्ट के आदेश के बाद मैक्लोडगंज और धर्मशाला के करीब 150 होटलों के बिजली-पानी कनेक्शन बंद होने के बाद होटल मालिकों ने कमरों के रेट बढ़ा दिए हैं। धर्मशाला पहुंच रहे पर्यटकों को दो हजार रुपये वाला कमरा 3 से 5 हजार रुपये तक एक दिन के लिए मिल रहा है। बिना ऑनलाइन बुकिंग करवाए पहुंच रहे पर्यटकों को तो धर्मशाला में कमरे ही नहीं मिल रहे। पर्यटक धर्मशाला के साथ लगते गांवों में बने होटलों में कमरे लेने को मजबूर हो रहे हैं।
ज्वालाजी, बज्रेश्वरी, चामुंडा में खास तैयारियां
ज्वालामुखी, कांगड़ा, चामुंडा । शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नववर्ष 2018 के उपलक्ष्य में बाहरी राज्यों से नववर्ष के मौके पर जश्न मनाने और मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अवस्थी ने मंदिर में नववर्ष मनाने आने के लिए बाहरी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, हिमाचल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा में सुविधापूर्वक दर्शन करवाने के लिए समस्त इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मंदिर के सिक्योरिटी इंचार्ज रवि दत्त भारद्वाज को भारी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और लाइनों में कतारबद्ध दर्शन करवाने की व्यवस्था सौंपी गई है, ताकि भारी जन सैलाब को पूरी तरह से बिना किसी असुविधा के दर्शन हो सकें। सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिर के चप्पे-चप्पे पर पूरी नजर रखी जाएगी। ज्वालामुखी मंदिर को नववर्ष 2018 के उपलक्ष्य मेें रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया है। पूरा मंदिर लाइटों से चकाचौंध हो गया है। इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर में विशेष भजन कीर्तन भी करेंगे। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में यात्रियों की ज्यादा आवाजाही को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मंदिर अधिकारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि नए साल में शक्तिपीठ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के सारे इंतजाम किए गए हैं। उधर, चामुंडा मंदिर को रविवार को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। माता को विशेष भोग लगाया जाएगा।