{"_id":"59cfd1b14f1c1bd8538b516c","slug":"151506791857-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस टिकट के लिए सुनीता ने किया पहला आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस टिकट के लिए सुनीता ने किया पहला आवेदन
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने शिमला शहरी सीट से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी जता दी है। शनिवार को टिकट के लिए आवेदन करने के पहले ही दिन सुनीता ठाकुर ने परिजनों और समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर 25 हजार रुपये फीस के साथ टिकट के लिए आवेदन किया। सुनीता ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके आदर्श हैं। उन्हीं के पदचिन्हों और मार्गदर्शन में वे चुनाव लड़ना चाहती हैं।
शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे सुनीता ठाकुर ने कार्यालय सचिव गुलाब सिंह को निर्धारित प्रपत्र सौंपकर शिमला शहरी से कांग्रेस टिकट के दावा ठोका।
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टिकट के लिए प्रपत्र भरने का एलान किया था। इसी कड़ी में सुनीता ठाकुर प्रदेश में सबसे पहले आवेदन करने वाली नेत्री बन गई हैं। सुनीता ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि महिला होने के नाते पार्टी इस बार शिमला सीट से उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि यदि टिकट मिला तो निश्चित तौर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार जीत दर्ज करेंगी। कहा कि अब तक कर्मचारियों, अधिकारियों की समस्याओं को सरकार के स्तर पर पहुंचाकर उनके निराकरण का पूरा प्रयास करती रहीं हैं।
--