फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   उद्यमियों को राह दिखाएगा एचपीयू का बायोटेक विभाग

उद्यमियों को राह दिखाएगा एचपीयू का बायोटेक विभाग

Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
उद्यमियों को राह दिखाएगा एचपीयू का बायोटेक विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बायोटेक विभाग ने प्रदेश के उद्योग विभाग के साथ करार साइन किया है। इसमें एचपीयू के बायोटेक विभाग को स्टार्टअप प्रोग्राम के लिए इंक्यूबेटर बनाया गया है। विभाग नए युवा उद्यमियों को लाइफ साइंस के क्षेत्र में किए किसी शोध के आधार पर उत्पादन यूनिट या कारोबार शुरू करने में मदद करेगा। स्वरोजगार के मद्देनजर मार्गदर्शन करेगा, वहीं ऐसे किसी उत्पादन को शुरू करने से पहले उसमें किसी तरह का सुधार और अन्य जानकारी देगा। इक्यूबेटर के रूप में कार्य करने के लिए उद्योग विभाग की ओर से बायोटेक विभाग को आधारभूत ढांचा और सुविधाएं जुटाने को तीस लाख की राशि मिलेगी। सालाना शोध, मार्गदर्शन और नए उद्यमियों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट को जांचने परखने, उसके आधार पर उत्पादन शुरू करने का कार्य करवाने में मदद करने जैसे कार्य के लिए सालाना दस-दस लाख की राशि विभाग की ओर से मिलेगी। बायोटेक विभाग के प्रो. अरविंद भट्ट ने बताया कि उनके विभाग के इंक्यूबेटर बनाए जाने से प्रदेश में औद्योगिक विकास और लाइफ साइंस शोध आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उनके विभाग की अनुशंसा पर ही उद्योग विभाग उत्पादन यूनिट प्रोजेक्ट को शुरू करने की हरी झंडी देगा। बायोटेक विभाग की हरी झंडी मिलने पर उद्योग विभाग प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार तक की सहायता राशि भी प्रदान करेगा।

......
एचपीयू के कुलसचिव और उद्योग विभाग के निदेशक ने साइन किया एमओयू
बायोटेक विभाग के प्रो. अरविंद भट्ट ने बताया कि बीते रोज उद्योग विभाग के निदेशक राकेश शर्मा और एचपीयू के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने दोनों विभागों के मध्य एमओयू किया। इस दौरान कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, बायोटेक विभागाध्यक्ष प्रो. रीना गुप्ता और उद्योग विभाग की उप निदेशक दीपिका राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed