{"_id":"3a8f92f3bca613395fbcd1a5df9e9ac1","slug":"151-girls-worship-to-save-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाने के लिए 151 कन्याओं का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाने के लिए 151 कन्याओं का पूजन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए हिमाचल मंडी जिला गोहर के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में शनिवार को 151 कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के गवाह हजारों श्रद्धालु बनेंगे।
विज्ञापन
सरकार के देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की तर्ज पर मंडी जिला के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए मंदिर कमेटी और आयोजक नवरात्र में 151 कन्याओं का पूजन करते हैं।
विज्ञापन
पिछले एक दशक से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रधान अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि बेटी अनमोल होती है। जिसे बचाने के लिए पिछले एक दशक से मंदिर कमेटी 151 कन्याओं का पूजन करती है।
विज्ञापन
मंदिर के प्रमुख कारदार शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच पंडित माता के पाठ के बाद कन्याओं का पूजन करेंगे। माता महिषासुर मर्दिनी पापों का नाश करने वाली देवी है।
माता ने महिषासुर राक्षस का संहार किया था। जिससे मां का नाम महिषासुर मर्दिनी के नाम से विख्यात हुआ है।