फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1500 Rupees Scheme Three months Samman Nidhi released to 24513 women of HP

1500 Rupees Scheme: हिमाचल प्रदेश की 24,513 महिलाओं को तीन महीने की सम्मान निधि जारी

Fri, 14 Jun 2024 03:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 03:20 PM IST
सार

हिमाचल में सुक्खू सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत तीन महीने की राशि एकमुश्त जारी कर दी है। 

विज्ञापन
1500 Rupees Scheme Three months Samman Nidhi released to 24513 women of HP
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने करीब  24,513 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत तीन माह की राशि एकमुश्त जारी कर दी है। कांग्रेस सरकार ने पांचवीं चुनाव गारंटी पूरी करते हुए जिला कल्याण अधिकारियों को 23 करोड़ का बजट जारी किया है। अप्रैल से जून तक की किस्त जारी करते हुए महिलाओं को प्रतिमाह 1500-1500 रुपये जारी किए गए हैं।  

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले फार्म जमा करवाने वाली महिलाओं को राशि जारी की गई है। शेष महिलाओं के आवेदनों की छंटनी जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही इन्हें भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। प्रदेश भर में सम्मान निधि के लिए अब तक 2.30 लाख आवेदन आ चुके हैं। इनमें मंडी में सबसे ज्यादा 85,000 आवेदन अाए हैं। बिलासपुर में 3173 महिलाओं के बचत खातों में 1.42 करोड़ जारी किए गए हैं। वहीं, ऊना में 7280, कुल्लू में 1451, किन्नौर में 309, शिमला में 2569, सिरमौर में 4128, लाहौल-स्पीति में 1171, चंबा में 1245 और मंडी में 3187 महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि डाली गई है। 
विज्ञापन


16 मार्च तक महिलाओं ने संबंधित विभाग के पास आवेदन जमा करवा दिए थे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद फार्म तो महिलाओं से लिए गए, छंटनी नहीं की गई। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
जिस महिला के परिवार का कोई सदस्य भी केंद्रीय, राज्य सरकार का कर्मचारी है, उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, पेंशनर, अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक व सैनिक विधवाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों बोर्ड, निगम, काउंसिल या एजेंसी के कर्मी, पेंशन भोगी भी इसके दायरे में नहीं आएंगे।
 

नालागढ़, देहरा और हमीरपुर की महिलाओं का बढ़ा इंतजार
आदर्श आचार संहिता के कारण नालागढ़, देहरा और हमीरपुर जिले की महिलाओं को फिलहाल योजना का लाभ लेने के लिए  इंतजार करना होगा। यहां के लिए अभी राशि जारी नहीं की गई है। आचार संहिता हटने के बाद तीनों जगहों की पात्र महिलाओं के लिए सम्मान निधि राशि जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed