फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   150 Trucks carrying vegetables and goods to Leh stranded in baralacha pass Darcha

बारालाचा के आरपार 50 सब्जियों से भरी गाड़ियों समेत 150 ट्रक फंसे

Sun, 18 Apr 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Apr 2021 01:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की सीमा सरचू के भीतर बारालाचा ला और दारचा में करीब 150 ट्रक पिछले 13 दिनों से फंसे हैं। इनमें करीब 50 ट्रक सब्जियों से भरे हैं। एक ट्रक में करीब 5 लाख की सब्जियां हैं। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि उनका ढाई करोड़ का माल फंसा है। ज्यादातर सब्जियां सड़ गई हैं।

विज्ञापन
150 Trucks carrying vegetables and goods to Leh stranded  in baralacha pass Darcha
मनाली-लेह मार्ग पर दारचा के समीप फंसे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सीमा सरचू के भीतर बारालाचा ला और दारचा में करीब 150 ट्रक पिछले 13 दिनों से फंसे हैं। इनमें करीब 50 ट्रक सब्जियों से भरे हैं। एक ट्रक में करीब 5 लाख की सब्जियां हैं। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि उनका ढाई करोड़ का माल फंसा है। ज्यादातर सब्जियां सड़ गई हैं। उन्हें अपने गंतव्यों तक पहुंचने में खराब मौसम और बर्फबारी बाधा बन गई है। हालांकि, दोनों छोर पर फंसे वाहनों को बारालाचा के आर-पार निकालने के लिए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


वे माइनस 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में देर रात तक अपना कार्य कर रहे हैं। पांच अप्रैल से मनाली-लेह मार्ग बर्फबारी के चलते यातायात के लिए ठप है। हालांकि, बीआरओ ने हाईवे तीन को बहाल किया, मगर बर्फबारी के कारण वह बार-बार अवरुद्ध होने लगा। बीआरओ, प्रशासन और पुलिस के रेस्क्यू अभियान में दोनों तरफ फंसी छोटी गाड़ियों को आर-पार कर दिया है। 

विज्ञापन

150 Trucks carrying vegetables and goods to Leh stranded  in baralacha pass Darcha
मनाली-लेह मार्ग पर दारचा के समीप फंसे ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

दारचा में सब्जियां, सरिया व ईंटें लेकर जा रहे 150 ट्रक फंसे हैं। शनिवार को बीआरओ की मदद से लाहौल-स्पीति प्रशासन बड़े वाहनों को भी निकालने की कोशिश में था, लेकिन बर्फबारी ने उनके राहत अभियान पर पानी फेर दिया। दारचा में फंसे अधिकतर ट्रक चालकों ने कहा कि उनके पास एक सप्ताह का राशन कोटा था।

वह अब खत्म हो गया है। वह मौसम खुलने व सड़क साफ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को किसी भी वाहन को दारचा से आगे नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बारालाचा की तरफ 50 से 60 और दारचा में एक सौ के करीब ट्रक फंसे होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed