फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   150 security gaurd employee fired without prior notice in bilaspur himachal pradesh

150 सुरक्षा कर्मचारी निकाले, तीन माह का वेतन भी नहीं दिया

Sat, 17 Jul 2021 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

नौकरी से निकालने से पहले कर्मियों को नोटिस तक नहीं दिया गया। 24 अप्रैल को अचानक उनकी सेवाएं बंद कर दी गईं।

विज्ञापन
150 security gaurd employee fired without prior notice in bilaspur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम कर रही कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद 150 सुरक्षा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन्हें तीन महीने का वेतन भी नहीं दिया है। इससे इनमें भारी रोष है। अब फोरलेन के दूसरे फेज का काम गावर कंस्ट्रक्शन को मिला है। करीब सात साल से सुरक्षा कर्मी फोरलेन में पड़े सामान की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे। अभी तक फोरलेन का निर्माण कार्य आईटीएनएल कंपनी कर रही थी। कंपनी ने वी ईगल सिक्योरिटी को सुरक्षा का जिम्मा दिया था। 

विज्ञापन


कंपनी बीच में ही काम छोड़कर चली गई, लेकिन वी ईगल सिक्योरिटी के सुरक्षा कर्मी कार्य कर रहे थे। फोरलेन का निर्माण कार्य गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला तो 22 अप्रैल को करीब 150 सुरक्षा कर्मियों को बाहर कर दिया गया। सुरक्षा गार्डों, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी को फरवरी, मार्च और अप्रैल का वेतन तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड बलदेव, देशराज, हंसराज, प्रदीप, मस्तराम, विक्रांत, होशियार सिंह, राजकुमार, सुपरवाइजर रमेश और सुरक्षा अधिकारी सुरजीत और अन्य ने बताया कि नौकरी से निकालने से पहले उन्हें नोटिस तक नहीं दिया गया। 24 अप्रैल को अचानक उनकी सेवाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका एक साल का ईपीएफ और तीन माह का वेतन भी पेंडिंग है। वी-ईगल सुरक्षा कंपनी के एमडी संजीव श्याम ने बताया कि अभी तक आईटीएनएल ने सुरक्षा कर्मियों का वेतन उन्हें नहीं दिया है। वेतन आते ही सुरक्षा कर्मियों को दे दिया जाएगा। इनका टेंडर गावर कंपनी ने खत्म कर दिया है। कंपनी ने हरियाणा की किसी कंपनी को यह टेंडर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed