इस नदी पर बनेगा 150 मीटर रनवे, विस्तारीकरण के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रथम चरण में भुंतर हवाई अड्डे को करीब 300 मीटर तक बनाया जाएगा। इसका आधा हिस्सा 150 मीटर रनवे ब्यास नदी पर तैयार किया जाएगा।
इसके लिए एक छोर से ब्यास नदी के रुख को बदला जाएगा। दूसरे चरण में 360 मीटर का निर्माण होगा। प्रशासन के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका पूरा खाका तैयार कर दिया है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से भुंतर एयरपोर्ट में रनवे 660 मीटर और बढ़ाया जाएगा।
वर्तमान में भुंतर एयरपोर्ट का रनवे मात्र 1052 मीटर है। लेकिन रनवे बढ़ाने को लेकर यहां जगह नहीं होने से ब्यास नदी का रुख बदला जाएगा। इसमें 660 मीटर और बढ़ाया जाने की योजना है। प्रथम चरण में 300 मीटर को बढ़ाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया अब तेज हो गई है।
सरकार को भेजा मामला : यूनुस
रनवे को कैसे और किस तरह से बढ़ाया जाना है इसका पूरा प्रपोजल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिला प्रशासन को दे दिया है। इससे पहले जिला प्रशासन, राजस्व, आईपीएच व अन्य विशेषज्ञों की टीम ने यहां सर्वेक्षण किया था।
इसके अलावा एयरपोर्ट विस्तार को लेकर आईआईटी रूड़की की टीम पहले ही सर्वे कर चुकी है। रनवे के विस्तारीकरण से जहां हवाई जहाज सुरक्षित होकर लैंडिंग कर सकेगा, वहीं यहां बड़े जहाजों के उतरने की भी संभावना रहेगी।
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के रनवे के विस्तरीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर मामला सरकार को भेज दिया है। इसमें 300 मीटर के दायरे में आने वाली सरकारी व निजी भूमि के स्थानांतरण को लेकर प्रक्रिया पूरी कर दी है।