{"_id":"5d1366de8ebc3e3cb67b5d2d","slug":"15-doctors-suspended-by-himachal-govt-for-breaking-service-bond-terms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉन्ड तोड़ बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे 34 डॉक्टर, 15 बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉन्ड तोड़ बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे 34 डॉक्टर, 15 बर्खास्त
Thu, 27 Jun 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉन्ड तोड़कर अच्छे पैकेज के लिए बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे 15 डॉक्टरों को सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पीजी करने के बाद 34 डॉक्टर बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी को हिमाचल लौटने का नोटिस दिया है, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर 15 को बर्खास्त कर दिया है जबकि अन्य के मामलों में छानबीन जारी है। सरकार ने साफ किया है कि अब इन डॉक्टरों को प्रदेश में सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल में डॉक्टरों के पीजी करने पर लाखों रुपये खर्च होते हैं। इन डॉक्टरों ने हिमाचल में पीजी की और वरिष्ठता समेत अन्य वित्तीय लाभ लेकर बॉन्ड तोड़कर बाहरी राज्यों में चले गए। नियमों के मुताबिक पीजी करने के बाद डॉक्टरों को पांच साल तक हिमाचल में सेवाएं देनी होती हैं।
विज्ञापन
उन्हें हिमाचल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि पीजी करने के बाद डॉक्टरों को रोकना आवश्यक हो गया है। डॉक्टर बाहर न जाएं, इसके चलते नियम कठोर किए जा रहे हैं।