फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   15.42 crores spent on water supply schemes, disclosed in CAG report

जलापूर्ति स्कीमों पर व्यर्थ खर्च दिए 15.42 करोड़, कैग रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 15 Dec 2019 12:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
15.42 crores spent on water supply schemes, disclosed in CAG report

कैग रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में जलापूर्ति स्कीमों पर 15.42 करोड़ का निष्फल व्यय किया गया है। अनुपयुक्त योजना और पूर्व वन मंजूरी में विभाग विफल रहा है। वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं के माध्यम से 17.48 करोड़ व्यर्थ निवेश हुआ है।

विज्ञापन


राज्य विधानसभा में रखी कैग रिपोर्ट के अनुसार ठेकेदारों को कार्य आवंटित करने से पहले  वन मंजूरी प्राप्त करने में विभाग सी विफलता के कारण आठ साल से अधिक समय तक परियोजना पूर्ण नहीं होने से लाभार्थियों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने का उद्देश्य विफल हुआ।
विज्ञापन


परिणाम स्वरूप 17.48 करोड़ का निवेश व्यर्थ रहा। वन अधिनियम 1980 के तहत वन भूमि को गैर वानिकती उपयोगों के लिए  परिवर्तन के लिए विभाग को वन  मंजूरी पूर्व में सुनिश्चित करना अपेक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना जिले के आठ गांवों की 570 हेक्टेयर कृषि योग्य  कमांड क्षेत्र को सिंचाई सु्विधा उपलब्ध कराने के लिए 19.33 करोड़ में नाबार्ड ने स्वीकृत किए। टकोली और समूर खड्ड में तीन वर्षा जल संरचनाओं बांधों का निर्माण किया था, जहां से सिंचाई योजना से पानी जुटाना था। 
 

रिपोर्ट के अनुसार जून 2018 तक ऊना मंडल ने परियोजना पर 17.48 करोड़ का व्यय किया। नाबार्ड के तहत  36.23 करोड़ का प्रशासनिक अनुमोदन एवं व्यय स्वीकृति प्रदान दिसंबर 2015 में प्रदान की। आठ साल से अधिक समय में  परियोजना पूर्ण नहीं हुई और 17.48 करोड़ का निवेश निरर्थक रहा। आनी और सुंदरनगर मंडलों के अभिलेखों की छानबीन से सामने आया है कि 10,789 लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना था।

उपायुक्त कुल्लू ने सात ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल योजना को 7.48 करोड़ मंजूर कराए। मुख्य अभियंता मंडी ने 7.49 करोड़ का तकनीकी उन्मोदन प्रदान किया। विभाग ने 5.53 करोड़ और उपायुक्त कुल्लू से स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 1.53 करोड़ प्राप्त किए। कार्य पूरा करने के लिए 5.76 करोड़ एक ठेकेदार को दिए। 4.55 करोड़ की लागत कार्य का निष्पादन किया। शेष कार्य नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed