{"_id":"5936e95b4f1c1bba5c8b45a5","slug":"14967709229-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज की बस ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज की बस ने महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर थाना के अंतर्गत मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हरियाणा रोडवेज की एक बस ने एक महिला को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मपुर में एक महिला कसौली जाने के लिए चालक से जानकारी हासिल करने के बाद वापस मुड़ रही थी कि वह बस के टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने धर्मपुर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कांता देवी (57) निवासी पलवल हरियाणा अपने पिता के घर से कसौली की ओर जाने के लिए धर्मपुर बस ठहराव पर खड़ी थी।
विज्ञापन
इस दौरान शिमला से रेवाड़ी जा रही हरियाणा रोडवेज की बस एचआर-47सी-5143 स्टॉप पर आकर रुकी। इसे देखकर महिला ने चालक सोमदत्त से पूछा कि यह बस कसौली जा रही है, जिस पर चालक ने महिला को कहा कि यह बस कसौली नहीं जा रही है। चालक से बात करने के बाद महिला बस के आगे से वापस बस स्टॉप पर जाने लगी कि बस चल पड़ी।
विज्ञापन
इस दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और पिछले टायर के नीचे आ गई। सिर पर बस का टायर चढ़ जाने के कारण मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद बस स्टॉप पर खड़े अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
उसके बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू भीष्म सिंह ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।