फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मुख्यमंत्री के जिले के उपनिदेशक कार्यालय में 70 फीसदी पद खाली

मुख्यमंत्री के जिले के उपनिदेशक कार्यालय में 70 फीसदी पद खाली

Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जिले के उपनिदेशक कार्यालय में 70 फीसदी पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास बेशक शिक्षा महकमा हो, पर अफसरशाही का उनके जिले की शैक्षणिक व्यवस्था पर कोई खास ध्यान नहीं है। इसका उदाहरण शिमला का प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय है। इस कार्यालय में 39 मंजूर पदों में से 27 खाली चल रहे हैं। केवल 12 कर्मचारी ही यहां पूरा काम संभाले हैं और कामकाज के बोझ तले दबे हैं।
इस कार्यालय में अधीक्षक ग्रेड-दो के छह पद मंजूर हैं। इनमें से तीन अधीक्षक ही यहां तैनात हैं। इनके तीन पद रिक्त चल रहे हैं। वरिष्ठ सहायक के 14 मंजूर पदों मेें से 10 खाली चल रहे हैं और केवल चार पद ही भरे हुए हैं। क्लर्क के 19 स्वीकृत पदों में से केवल 14 रिक्त चल रहे हैं केवल पांच पद ही भरे हुए हैं। दूसरी ओर अधिकारियों के यहां चार पद स्वीकृत हैं और ये चारों के चारों भरे हुए हैं। ये उपनिदेशक, सहायक निदेशक, डिप्टी डीईओ और अनुभाग अधिकारी के हैं।
विज्ञापन

---
ध्यान में नहीं मामला : नेगी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रधान सचिव एवं प्रधान सलाहकार टीजी नेगी ने कहा कि ये तथ्य उनके ध्यान में नहीं है कि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा शिमला के कार्यालय में इतने पद रिक्त चल रहे हैं। वे शिक्षा विभाग से पूछेंगे कि ऐसा क्यों है। खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed