{"_id":"593440be4f1c1b8b1c8b458b","slug":"14965966827-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वार्डों में फूटी विरोध की चिंगारी, मुश्किल में भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वार्डों में फूटी विरोध की चिंगारी, मुश्किल में भाजपा
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिमेष कौशल
शिमला। नगर निगम की सत्ता पर पहली बार काबिज होने का सपना देख रही भाजपा की टिकट आवंटन के दौरान ही मुश्किल बढ़ गई हैं। फागली और रुलदूभट्ठा वार्ड से पार्टी प्रत्याशियों को अपने ही समर्थक चुनौती दे रहे हैं। मल्याणा, रामबाजार और संजौली चौक वार्ड में भी पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल बज गया है। हर वार्ड से सिंगल प्रत्याशी देने वाली पार्टी के नेताओं के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है। कई वार्डों से पार्टी ने ऐसे प्रत्याशियों को भी चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें वार्ड का कॉडर वोेटर भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
फागली से भाजपा पार्षद कल्याण चंद धीमान को फागली से पार्टी द्वारा किसी अन्य प्रत्याशी को टिकट दिया जाना नागवार है। उनका आरोप है कि पार्टी ने बिना किसी राय मशवरे के टिकट आवंटित किया है। अगर उनसे कोई वार्ड में विकास करने में कमी रह गई थी, तो कम से कम स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए था6। कल्याण चंद ने दावा किया है कि वार्ड की जनता की डिमांड पर फागली से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नगर निगम के तेजतर्रार पार्षदों में शुमार कल्याण चंद धीमान की जगह भाजपा ने इस बार फागली से जगजीत सिंह बग्गा को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट आवंटन से नाराज कल्याण चंद धीमान का कहना है कि पार्टी के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया है। साल 2012 में फागली वार्ड से जीत भी दर्ज की। अब ऊपर बैठ कर टिकट तय करने वाले उनकी अनदेखी कर रहे हैं। एक बार अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे वह बहुत अधिक आहत हुए हैं। जनता का उन पर भारी दबाव है। ऐसे में उन्होंने आजाद ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। उधर, रामबाजार वार्ड से पूर्व पार्षद रहे संजीव शर्मा भी अपना टिकट कटने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनदेखी की है, ऐसे में वह रामबाजार वार्ड से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को नामांकन पत्र भरेंगे।
इनसेट...
रुलदूभट्ठा से क्रांति ने बढ़ाई भाजपा की परेशानी
शिमला। रुलदूभट्ठा वार्ड से भाजपा समर्थक क्रांति हिमालयन भी आजाद ही चुनाव मैदान में उतर गए हैं। क्रांति हिमालयन भी टिकट आवंटन से नाराज है। रुलदूभट्ठा से भाजपा ने पूर्व पार्षद संजीव ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संजीव ठाकुर वर्तमान पार्षद सरोज ठाकुर के पति हैं। टिकट आवंटन में परिवारवाद से खफा क्रांति हिमालयन का आरोप है कि अगर इसी तरह से एक ही घर में बार-बार टिकटें दी जाती रहेंगी तो आम कार्यकर्ताओं को कैसे मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तो परिवारवाद के खिलाफ है, फिर इस तरह से टिकट कैसे दिए जा रहे हैं। इस पर भी पार्टी को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
लक्ष्मी कश्यप भी नाराज, पर चुनाव लड़ने से इंकार
शिमला। अनाडेल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रहीं लक्ष्मी कश्यप भी अपना टिकट कटने से नाराज हैं हालांकि उन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अनाडेल वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इस बार मेयर पद भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में लक्ष्मी कश्यप भाजपा की ओर से मेयर पद की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी लेकिन भाजपा ने टिकट बदलकर सभी को चौंका दिया है।
असंतुष्टों को मनोनीत पार्षद बनाने का लॉलीपाप
शिमला। टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा मनाने के लिए नगर निगम की सत्ता मिलने के बाद मनोनीत पार्षद बनाने का लॉलीपाप दिया जा रहा है। पार्टी से असंतुष्ट चल रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी के बड़े नेता फोन कर शांत रहने को कह रहे हैं। नगर निगम में इस बार पांच पार्षद मनोनीत होंगे।
कोट
नाराज नेताओं को जल्द ही मना लेंगे
- टिकट आवंटन से नाराज चल रहे नेताओं को पार्टी द्वारा मनाया जा रहा है। भाजपा की ओर से किसी भी वार्ड से डबल नामांकन नहीं होगा। टिकट कटने से नाराज नेता पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। पूर्ण विश्वास है कि इन्हें जल्द ही समझा कर पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में बैठा लिया जाएगा।
- संजय सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष