फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में सिरमौर की लड़कियों का दबदबा

सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में सिरमौर की लड़कियों का दबदबा

Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में सिरमौर की लड़कियों का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। शनिवार शाम को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में सिरमौर का शानदार प्रदर्शन रहा। यहां का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। हालांकि, विभिन्न स्कूलों के टॉपरों की सूची में बारहवीं कक्षा की भांति दसवीं में भी लड़कियां ही आगे रहीं, जबकि लड़के फिसड्डी साबित हुए। अब तक प्राप्त हुए विभिन्न स्कूलों के परीक्षा परिणामों को लें तो कुल 30 टॉपरों में से 18 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन का कक्षा दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी 67 विधार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के 6 विद्यार्थियों कुमारी दीक्षा पुंडीर, कुमारी पूजा चौहान, कुमारी ओनिका यादव, कुमारी रितिका कंवर, कुमारी युक्ति पुंडीर, मास्टर ऋषभ शर्मा ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ और बच्चों के अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

हॉली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा ईकरा फातिमा ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, आरूषी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व नंदिनी गुप्ता ने 80.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कुमकुम चौहान ने 80.7, अहमद फराज ने 80.7, सोनाली ने 80.3 व आयुष ठाकुर, यतिन पंवार और तानिया बंसल ने 80.2 प्रतिशत अंक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के परीक्षा परिणाम में स्कूल के 12 मेधावियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के निदेशक-प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि कुल 286 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी जिसमें 12 ने 10/10 सीजीपीए प्राप्त किए। जबकि 64 विद्यार्थियों ने 9.0 से अधिक सीजीपीए लेकर स्कूल व अभिभावकों का नाम चमकाया है।
अवंतिका पठानिया, मोनल मितल, स्नेहा ठाकुर, अभिनव वर्मा, मनीष जोशी, अक्षिता सिंघल, दिव्यांश बंसल, कुणाम गर्ग, नंदुरी राधिका, अर्पिता चमेल, आयंक गुप्ता व सानिध्य वर्मा ने सीजीपीए 10/10 प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
बॉक्स के लिए--
द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा का 10वीं का परिणाम रहा शानदार
पांवटा साहिब(सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के 11 मेधावी विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरमीत कौर व प्रधानाचार्य अंजू अरोड़ा ने बताया कि तन्मय गुप्ता, जयवर्धन सिंह, देव खंडूजा, टीना, ध्रुव भटनागर, रिशिका सकलानी, प्रियंशु शर्मा, हरलीन कौर, हर्षदीप कौर, रिदिमा खंडूजा व वृंदा शर्मा ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए हैं।

----------
डीएवी पांवटा स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी स्कूल पांवटा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने 9 या अधिक फीसदी सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। पांवटा डीएवी स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रदीप गुप्ता, जीवन शर्मा, केएल गुप्ता, पूनम शर्मा, मनीषा, अश्वनी व समीना ने कहा कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतरीन रहा है। इस सफलता पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रदीप गुप्ता ने सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी है।
--कुल 30 मेधावियों में 18 छात्राएं, महज 12 छात्र ही रहे टॉपर
-सीबीएसई दसवीं में भी छाई लड़कियां, लड़के फिसड्डी
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed