{"_id":"5932fc694f1c1b465a8b45f3","slug":"149651365219-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रही लड़की के सिर पर लगा पत्थर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रही लड़की के सिर पर लगा पत्थर, घायल
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्कूल से घर जा रही बाड़ी गांव की एक लड़की के सिर पर पहाड़ी से गिरते हुए एक पत्थर का टुकड़ा जा लगा जिससे वह बेहोश हो गई। लोगों ने लड़की को बेहोश होकर जमीन पर गिरते देखा तो क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद दाखिल कर लिया गया है।
12 वर्षीय चमनी पुत्री प्रेम लाल गांव बाड़ी स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में अचानक पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों में से एक टुकड़ा उसके सिर से जा टकराया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर भर्ती कर लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि पत्थर की चपेट में आने से घायल एक बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।