{"_id":"5932f3f64f1c1b4a7d8b457c","slug":"14965114899-nahan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्व ने तोड़ी पाइप लाइन, डांडा गांव में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्व ने तोड़ी पाइप लाइन, डांडा गांव में पेयजल संकट
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (सिरमौर)। राजपुर के डांडा गांव में पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव के वार्ड नंबर-3 को जाने वाली मुख्य पाइप लाइन जगह-जगह से टूट चुकी है। ऐसे में पानी ग्रामीणों के नलों की बजाय खुले में बह रहा है। महिलाएं, पुरुष व बच्चे सुबह-शाम पानी के लिए भटक रहे हैं।
ग्रामीण सुनील शर्मा, धीरज शर्मा, हरनाम सिंह, धनवीर सिंह, शोभाराम, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव को जाने वाली पाइप लाइन अंडर ग्राउंड नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने पाइप लाइन गांव के रास्ते के साथ-साथ खुले में बिछा दी। किसी शरारती तत्व ने जानबूझ कर पाइप लाइन के साथ छेड़छाड़ कर तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को भी पाइप टूटने की सूचना दे दी है। ग्रामीणों ने इस पाइप लाइन को खुले की बजाय अंडर ग्राउंड करने की मांग की है। उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता गुमान सिंह सैनी ने बताया कि डांडा गांव में पाइप लाइन तोड़ने की सूचना उन्हें मिल गई है। सहायक अभियंता को भी पाइप तोड़ने की सूचना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता को साथ लेकर पाइप लाइन को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--घरों के नलों की बजाय खुले में बह रहा पानी, लोगों की परेशानी बढ़ी
---------------