फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   विवि हास्टलों में रहे रहे आउटसाइडर्स, अधिकारी गायब

विवि छात्रावासों में रह रहे आउटसाइडर, अफसर गायब

Fri, 29 Mar 2019 11:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
विवि हास्टलों में रहे रहे आउटसाइडर्स, अधिकारी गायब
एचपी यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

एचपी यूनिवर्सिटी में एबीवीपी और एसएफआई छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसा के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं। परिसर में पहले की तरह आम छात्रों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति और चीफ वार्डन के यूनिवर्सिटी में न होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिषद का कहना है कि विवि के छात्रावासों में अभी भी काफी आउटसाइडर ठहरे हुए हैं। विवि प्रशासन इन्हें बाहर नहीं कर रहा। इससे आने वाले दिनों में और हिंसा भड़क सकती है।

विज्ञापन


विवि इकाई अध्यक्ष योगराज डोगरा का कहना है कि इस समय विवि के अधिकारियों को पढ़ाई का माहौल बनाने और आउटसाइडरों को बाहर करने के लिए परिसर में होना चाहिए था लेकिन कई बड़े अधिकारी काफी दिनों से विवि से बाहर हैं। कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द आउटसाइडर्स को कैंपस से बाहर नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एबीवीपी ने शुक्रवार को भी विवि परिसर में आंदोलन की चेतावनी दी थी लेकिन बाद में अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। पुलिस की तैनाती के चलते अब परिसर में शांति का माहौल बनने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed