फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव...

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव...

Thu, 14 Feb 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव...
एचपीयू में गैर शिक्षक संघ चुनाव के लिए घमासान शुरू
विज्ञापन

माकपा और कांग्रेस समर्थित कर्मचारी मिलकर उतारेंगे पैनल, भाजपा समर्थित सर्व कर्मचारी कल्याण संघ से होगी टक्कर
7 पदों के लिए 71 कर्मचारियों ने भरे हैं नामांकन
आज चार बजे तय हो जाएगी उम्मीदवारों की फाइनल सूची
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय के सबसे बड़े गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव इस बार काफी रोचक होंगे। चुनाव में माकपा और कांग्रेस समर्थित कर्मचारियों ने मिलकर पैनल उतारने का फैसला लिया है। साथ ही वीरवार को इस धड़ने नामांकन भी भर दिए। वहीं भाजपा समर्थित कर्मचारी धड़े ने अलग से सातों पदों पर अपना पैनल उतारने का फैसला लिया है।
वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन दोपहर बाद कर्मचारी गुटों के पैनलों ने अपने नेताओं के साथ मिलकर नामांकन पत्र भरे। चुनाव के लिए बनाए रिटर्निंग ऑफिसर राजीव धीमान और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जगदीश ठाकुर के पास नामांकन पत्र जमा करवाए। कार्यकारिणी के सात पदों के लिए दोनों गुटों की ओर से कुल 71 कर्मचारी नेताओें ने नामांकन भरे। इनमें कुछ नेताओं ने दो या इससे अधिक पदों के लिए पर्चे भरे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर राजीव धीमान ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कर्मचारियों ने नामांकन जमा करवाए। तय किए शेडयूल के मुताबिक 15 फरवरी को छंटनी के बाद चुनाव लड़ने को पात्र पाए गए कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। 16 फरवरी को चार बजे तक नाम वापसी का समय तय है। इसके बाद चुनावी मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों की पदवार सूची फाइनल कर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह संयुक्त कर्मचारी मंच से पैनल में उतरे उम्मीदवार
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के 21 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए वीरवार को माकपा और कांग्रेस समर्थित संयुक्त कर्मचारी मंच ने सात पदों के लिए नामांकन भरे। इसमें अध्यक्ष पद पर गीता राम, राम लाल, राजेश ठाकुर, पीपी नेगी, ललित कुमार और राज कुमार राणा, उपाध्यक्ष पद पर गीता राम, मोहनलाल, रामलाल, ललित कुमार, मुकेश कुमार, पीपी नेगी, राजेश ठाकुर ने नामांकन भरा। महासचिव पद पर गीता राम, मोहन लाल, मुकेश कुमार ललित कुमार और राजेश ठाकुर, सह सचिव पद के लिए मोहन लाल, हरि कांत, मुकेश कुमार, कुशाल चंद, सुरेंद्र सिंह वर्मा और संगठन सचिव पद के लिए शशि कुमार, हरिकांत, नीम चंद, कुशाल चंद, सुरेंद्र कुमार वर्मा ने नामांकनपत्र भरे। प्रेस सचिव के लिए मनुज कुमार शर्मा, शशि कुमार, रवि कांत चौहान, सुरेश कुमार और वित्त सचिव के पद के लिए रवि कांत चौहान, मनुज कुमार शर्मा, सुरेश कुमार और नीम चंद ने नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी कल्याण संघ से इन्होंने भरे नामांकन
भाजपा समर्थित कर्मचारियों के सर्व कर्मचारी कल्याण संघ की ओर अध्यक्ष पद पर प्रेमराज शर्मा, कुलदीप कुमार, कुलदीप ठाकुर और महेश कुमार ने नामांकन दाखिल किए। उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप कुमार, कुलदीप ठाकुर, देवराज, विक्रम धवन, जोगिंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, संदेश कुमार, हरीश कुमार शर्मा, महासचिव पद पर महेश कुमार कुलदीप कुमार, जोगिंद्र कुमार कुलदीप ठाकुर और देवराज ने नामांकनपत्र दाखिल किए हैं। सह सचिव पद पर संदेश कुमार, राजिंद्र सिंह, मोनिका, जोगिंद्र सिंह, रवि सिंह, संगठन सचिव पद पर प्रकाश चंद, रवि सिंह, विक्रम धवन, सुनील डोगरा तथा प्रेस सचिव पद पर चितावर सिंह,नरेश ठाकुर, रवि सिंह, सत्या प्रकाश, वित्त सचिव के पद पर चारू शर्मा, रमन शर्मा, विवेक, आयूष तथा बसंत सिंह से नामांकनपत्र भरे।


किस पद को कितने भरे गए नामांकन
गैर शिक्षक संघ चुनाव को भरे गए नामांकन पत्रों में सबसे अधिक उपाध्यक्ष पद के लिए 15 ने नामांकन दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव पद को दस-दस, संगठन सचिव और वित्त सचिव पद को नौ-नौ ने और प्रेस सचिव पद के लिए सबसे कम आठ ने नामांकन भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed