{"_id":"5c659b56bdec2208d27b1b18","slug":"141550162774-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 मार्च तक जमा हो सकेंगे पानी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 मार्च तक जमा हो सकेंगे पानी बिल
Fri, 15 Feb 2019 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोग जिनके पानी बिल जमा करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी थी अब 15 मार्च तक अपने बिल जमा करवा सकेंगे। शिमला जल निगम ने संजौली, भट्ठाकुफर, सांगटी, शांति बिहार, मल्याणा, इंजनघर, बैनमोर, खलीनी, कैथू सहित शहर के कुछ अन्य वार्डों में पानी के बिल जारी किए थे।
विज्ञापन
अप्रैल से अग्रस्त तक के पानी बिल जारी किए गए थे। अप्रैल का बिल फ्लैट रेट पर जबकि चार महीने के बिल मीटर रीडिंग पर जारी हुए थे। सबसे पहले पानी बिल जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी तय की गई थी इसके बाद इसे 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
अब शहर के लोगों के आग्रह पर बिल जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तय कर दी है। शिमला जल निगम के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल ने बताया कि शहर के लोग आग्रह कर रहे हैं कि छुट्टियों के चलते वह शहर से बाहर थे, इसलिए बिल जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। लोगों के आग्रह पर ऐसे उपभोक्ताओं के लिए जिनके पानी बिल जमा करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी थी, अब 15 मार्च तक बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन