{"_id":"5b6dc9f54f1c1bcb2e8b58a4","slug":"141533921781-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन में लीकेज, शहर के कई हिस्सों में पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन में लीकेज, शहर के कई हिस्सों में पेयजल सप्लाई ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को पानी नहीं आया। आईजीएमसी के पास नगर निगम की मेन पाइपलाइन में लीकेज होने से हजारों लोगों को पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी। तीसरे दिन भी पानी न मिलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, रुल्दूभट्ठा, जाखू और यूएस क्लब एरिया में पानी नहीं आया। इन इलाकों में बुधवार को पानी दिया था। निगम के अनुसार आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल के पास वीरवार शाम संजौली से रिज मैदान आने वाली 18 इंच की मेन पाइपलाइन में लीकेज हो गई। सूचना मिलते ही निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काम शुरू कर दिया। लीकेज दुरुस्त करने के बाद सप्लाई शुरू की तो दूसरे प्वाइंट पर लीकेज हो गई।
विज्ञापन
वीरवार देर रात तक काम जारी रहा। लेकिन लीकेज ठीक नहीं हो पाई। शुक्रवार देर शाम तक निगम की टीम पाइपलाइन की मरम्मत में लगी रही। रिज टैंक के लिए पानी न आने से जाखू टैंक के लिए भी पंपिंग नहीं की जा सकी। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि पुरानी पाइपलाइन में लीकेज होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को इन इलाकों में पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
नई पाइपलाइन से सप्लाई का इंतजार
संजौली से रिज मैदान तक नगर निगम ने नई पाइपलाइन बिछा दी है। लेकिन इससे अभी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। सालों पुरानी दूसरी लाइन में जगह-जगह लीकेज हो रही है। संजौली से रिज तक के करीब दो किलोमीटर लाइन में ही रोजाना दो एमएलडी पानी बेकार बह रहा है। उधर वीरवार से इस पाइपलाइन से सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
लोग परेशान, खरीदकर पीना पड़ा पानी
पानी न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लक्कड़ बाजार में होटलों और ढाबों में पीने तक के लिए पानी नहीं था। लोगों को दुकान से खरीदकर पानी पीना पड़ा।