फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डिप्लोमा में मांगी रि-अपीयर

डिप्लोमा में मांगी रि-अपीयर

Sat, 30 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डिप्लोमा में मांगी  रि-अपीयर
डिप्लोमा कोर्स में मिले रि-अपीयर की सुविधा
विज्ञापन

छात्रों का एक साल हो रहा बर्बाद : एसएफआई
संगठन कार्यकर्ताओं ने कुलपति से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक साल के डिप्लोमा कोर्स जैसे योग सहित अन्य कोर्स में रि-अपीयर की सुविधा न होने के कारण छात्रों को दोबारा दोनों परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। इससे उनका एक साल बर्बाद हो जाता है। सभी डिप्लोमा कोर्स में पीजी डिग्री कोर्स की तर्ज पर रि-अीपयर की सुविधा देने की मांग को लेकर शनिवार को एसएफआई ने कुलपति से मुलाकात की। इस दौरान इकाई सचिव अनिल नेगी और ट्राइबल छात्र संघ के सचिव सचिन ने कुलपति से कहा कि डिप्लोमा कोर्स में यदि कोई छात्र तय परीक्षाओं में किसी एक में फेल होता है, या अपनी एक परीक्षा नहीं दे पाता है तो उसे दोबारा से एक साल लगाकर सभी परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। इससे छात्र को एक साल के कोर्स के लिए दो साल लगाने पड़ते हैं। यदि डिप्लोमा कोर्स में भी पीजी डिग्री कोर्स की तर्ज पर रि-अपीयर की सुविधा मिल जाए तो जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाया है, उसे देकर अपना साल बचा सकता है। उसे दोबारा से सभी लिखित परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं रहेगी। उन्होंने मांग उठाई कि योग डिप्लोमा के साथ ही विवि की ओर से संचालित किए जाने वाले सभी डिप्लोमा कोर्स में यह सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed