फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी में टॉयलेट से पानी भर पी रहे मरीज

आईजीएमसी में टॉयलेट से पानी भर पी रहे मरीज

Sat, 23 Jun 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी में टॉयलेट से पानी भर पी रहे मरीज

आईजीएमसी के सुपर स्पेशियेलिटी वार्ड में मरीजों को स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा। अस्पताल के वार्डों में दाखिल मरीज और परिजन टॉयलेट से बोतलें भरकर पानी पीने को मजबूर हैं। अस्पताल के यूरोलाजी वार्ड में एक्वागार्ड तक की सुविधा नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मरीजों ने आरोप लगाए कि स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। परिजन निंदू राम, रमन कुमार और दीपक का कहना है कि जो पैसे इलाज के लिए साथ लाए थे। उन्हें बोतल बंद पानी खरीदने पर खर्च कर रहे हैं। वार्ड में पीने के पानी के लिए एक्वागार्ड नहीं है। हालत यह है कि पैसे बचाने के लिए मजबूरन टॉयलेट में बने नलकों से बोतलों में पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन


वार्डों में है एक्वागार्ड
अस्पताल के सभी वार्डों में एक्वागार्ड की सुविधा है। वहीं मरीजों को शुद्ध पानी पीने के लिए पूरे अस्पताल में वाटर एटीएम लगाने प्रस्ताव भी चला है। - डॉ. जनक राज, - वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर दर्द है तो खा लेना पैरासिटामोल दवा
जूला राम (32) ने बताया कि 28 जून को दाखिल हुए थे। कुछ माह पहले एक्सीडेंट हो गया था। पेशाब की नली प्रेस हो गई थी। सर्जरी में दाखिल होने के बाद यूरोलॉजी विभाग भेजा है। यहां पर दाखिल हो गए, लेकिन दो बार ऑपरेशन की तारीख देकर भी ऑपरेशन नहीं किया गया। जब डॉक्टर से बात की तो पैरासिटामोल और बी-कांप्लेक्स दवा खाने की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed