फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   139 candidates failing in the same class for five years in SOS exam

यहां एक ही कक्षा में 5 साल से फेल हो रहे 139 परीक्षार्थी

Wed, 31 Oct 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 31 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
139 candidates failing in the same class for five years in SOS exam

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 139 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो पांच साल की समय अवधि में भी पास नहीं हो पाए।

विज्ञापन


आठवीं कक्षा में एक, जमा दो 46 और दसवीं में सबसे ज्यादा 92 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। एसओएस के सितंबर 2018 में जमा दो कक्षा के कुल 15347 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


6471 परीक्षार्थी पास, 7180 परीक्षार्थियों को री-अपीयर और पांच वर्ष की निर्धारित अवधि समाप्त हो जाने के कारण 92 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। दसवीं कक्षा में 16726 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 8429 पास,  7610 को री-अपीयर और 92 को फेल घोषित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

139 candidates failing in the same class for five years in SOS exam

आठवीं कक्षा में 139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 78 पास, 52 को री-अपीयर और एक परीक्षार्थी फेल हुआ है। बोर्ड के सचिव हरीश गज्जू ने कहा कि एसओएस की तीनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

जिन परीक्षार्थियों को पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन की फीस 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण फीस 300 रुपये प्रति विषय रहेगी।

री-अपीयर तथा फेल परीक्षार्थी या श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए 250 रुपये (बिना लेट फीस) के साथ 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदक एक से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed