{"_id":"5c95207bbdec2213f801638d","slug":"131553277051-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरहिल और यादगार टैंक के सैंपल भी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरहिल और यादगार टैंक के सैंपल भी फेल
Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्टोरेज टैंकों से लिए जा रहे पानी के सैंपल फेल होने का सिलसिला जारी है। अब समरहिल और यादगार स्थित पेयजल टैंकों से लिए पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। शुक्रवार को आईजीएमसी से मिली ताजा रिपोर्ट में दोनों टैंकों के सैंपल फेल होने का खुलासा हुआ है। इन टैंकों से 19 मार्च को सैंपल लिए गए थे। शहर में इससे पहले न्यू शिमला, तवी, कसुम्पटी, ढली और जाखू टैंक से लिए गए पानी के सैंपल भी जांच में फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
पेयजल कंपनी ने लगातार सैंपल फेल होने के बाद टैंकों की सफाई भी शुरू करवा दी है। इसके अलावा क्लोरीनेशन बढ़ाने का भी दावा किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद आए दिन सैंपल फेल हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि जिन टैंकों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके दोबारा सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन