फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हिम ऊर्जा विभाग ने सोलर लाइटों को स्थापित करने के लिए पंचायतों से मांगे अवादेन

सोलर लाइटों से जल्द जगमगाएंगी गांवों की पगडंडियां

Fri, 15 Feb 2019 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Feb 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
हिम ऊर्जा विभाग ने सोलर लाइटों को स्थापित करने के लिए पंचायतों से मांगे अवादेन

जिले की दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र की पंचायतें जल्द ही सोलर लाइटों की रोशनी से जगमगाएंगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद हिम ऊर्जा विभाग ने सोलर लाइटों को स्थापित करने के लिए पंचायतों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन पंचायतों को यह लाइटें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन

पंचायतों को यह लाइटें सब्सिडी पर मिलेंगी। राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत प्रदेश को 20 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मंजूरी मिली है। इसमें केंद्र का 90 और प्रदेश सरकार का 10 फीसदी हिस्सा होगा। हिम ऊर्जा विभाग के निदेशक केएल ठाकुर बताया कि पंचायतों को सब्सिडी पर मिलने वाली लाइटों के विभाग के कार्यालय में आवेदन करें। विभाग ने 2020 तक सोलर लाइटें को स्थापित करने का लक्ष्य रखा हैं।
विज्ञापन


पहले इन पंचायतों को मिलेगी प्राथमिकता
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक हिम ऊर्जा उन पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर लाइटें देगा, जिन्हें राष्ट्रीय सोलर मिशन के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटें नहीं मिली हैं या फिर जहां ग्रिड न होने से उन दुर्गम इलाकों में बिजली की व्यवस्था नहीं है। दुर्गम पंचायतों में सोलर लाइटें लगने से लाखों ग्रामीणों को फायदा होगा। पंचायतों में बरसात के मौसम में बिजली की सख्त जरूरत है। ऐसे में इन लाइटों के लगने से दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों के विकासात्मक कार्य में आएगी तेजी
2017-18 और 2018-19 में जिले को कोई सोलर लाइटें नहीं मिली थी। 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों ने अधिक दामों पर सोलर लाइटें स्थापित की थीं। लेकिन यह लाइटें पर्याप्त मात्रा में पंचायत के क्षेत्र के लिए पूरी नहीं हो रही हैं। इससे कारण पंचायतों के विकासात्मक कार्य धीमे पड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed