{"_id":"5ba67a74867a557f70417072","slug":"131537636980-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज को बचाने की कवायद शुरू, तीस लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज को बचाने की कवायद शुरू, तीस लाख होंगे खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक रिज मैदान के धंसते हिस्से पर लीपापोती करने के बाद अब नगर निगम इस पर 30 लाख रुपये खर्च करेगा। एफसीपीसी की बैठक में रिज को बचाने के लिए जल्द काम शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
मेयर कुुसुम सदरेट ने बताया कि भू विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों ने मौके का दौरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। निगम लोक निर्माण विभाग की मदद से यहां निर्माणकार्य शुरू करेगा। इस काम पर अभी करीब 30 लाख रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है जिसे बैठक में मंजूरी दी गई। 13 अगस्त को भारी बारिश के बाद गेयटी के सामने वाले हिस्से पर दरारें पड़ गईं थीं। एक माह में रिज का यह हिस्सा करीब एक फीट तक धंस चुका है। निगम ने पहले तो सीमेंट लगाकर दरारें भरने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो यहां पत्थर बिछाकर उस पर टारिंग कर दी। अब 30 लाख के बजट का प्रावधान कर इसे स्थायी मजबूती देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन