फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   तीन सड़कें बंद, शहर जाम, पुलिस के हाथ खड़े

तीन मुख्य सड़कें बंद, शहर जाम, पुलिस के हाथ खड़े

Thu, 13 Sep 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़कें बंद, शहर जाम, पुलिस के हाथ खड़े

बारिश के चलते हुए भूस्खलन से तीन प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से पूरे शहर का ट्रैफिक सिस्टम गड़बड़ा गया है। आलम यह है कि रोजाना शहर की सड़कों पर यातायात जाम हो रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार सुबह कसुम्पटी-छोटा शिमला सड़क और संजौली चौक पर लंबा जाम लग गया इस कारण जहां बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए वहीं कर्मचारियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन

मैहली-मल्याणा सड़क चार दिन से बंद है। सड़क कब बहाल होगी यह बताने की स्थिति में प्रशासन नहीं है। मैट्रोपोल-हाईकोर्ट सड़क 20 दिन से बंद है। इस कारण ट्रैफिक छोटा शिमला-शिल्ली चौक सड़क और केएनएच सड़क पर डायवर्ट किया है। दावा किया जा रहा है कि सड़क का निर्माणकार्य अंतिम चरण में है। संजौली चौक-लक्कड़ बाजारा-ढली संजौली बायफरकेशन के पास डंगा गिरने से वन वे हो गई है। सड़क संकरी होने से यहां रोजाना जाम लग रहा है और वाहनों की कतार संजौली चौक तक पहुंच रही है। शहर की सड़कें इतनी कमजोर हो गई हैं कि अगले मानसून सीजन के दौरान भी सड़कें बंद होने की समस्या बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस के हाथ खड़े, फेसबुक पेज पर दी सफाई
शिमला पुलिस ने बुधवार सुबह अपने फेसबुक पेज पर मेसेज डाल कर साफ किया कि शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त होने से जाम की समस्या गहरा गई है। कहा कि जब तक सड़कें दुरुस्त नहीं होती जाम की समस्या हल करना कठिन है। छोटा शिमला चौक पर वाहनों की आमद में भारी इजाफा हुआ है। हालांकि व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए हैं लेकिन अगले कुछ और दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सड़कें दुरुस्त होने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed