{"_id":"5b37b7c34f1c1b4d108b5175","slug":"131530378179-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइट कोऑर्डिनेटर से जवाब तलब, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाइट कोऑर्डिनेटर से जवाब तलब, कारण बताओ नोटिस जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के बीस जून को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शामलाघाट के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को लेकर संस्थान के कोआर्डिनेटर को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने नोटिस जारी कर कोआर्डिनेटर से जवाबतलबी की गई है।
विज्ञापन
साथ ही व्यवस्थाओं में जल्द सुधार लाने के आदेश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि बीस जून को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने संस्थान का औचक निरीक्षण किया था। संस्थान में पहुंचते ही मंत्री सीधे कक्षाओं में चले गए थे। इस दौरान कई कक्षाओं से शिक्षक नदारद मिले।
विज्ञापन
मंत्री ने शिक्षकों को कैंपस में घूमते हुए देखा। संस्थान के परिसर के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह फैली गंदगी और शौचालयों की खराब हालत को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताई थी। मौके पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों की शिक्षा मंत्री ने जमकर क्लास भी लगाई थी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने मौके से राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली को फोन कर इस बाबत कार्रवाई को कहा था। इसी कड़ी में परियोजना कार्यालय ने कोऑर्डिनेटर को कारण बताओ नोटिस देकर जवाबतलबी की है।