फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डयूटी टाइम में गुमटियों में नहीं बैठेंगे ट्रैफिक पुलिस जवान

डयूटी टाइम में गुमटियों में नहीं बैठेंगे ट्रैफिक पुलिस जवान

Sat, 30 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
डयूटी टाइम में गुमटियों में नहीं बैठेंगे ट्रैफिक पुलिस जवान
ड्यूटी टाइम में गुमटी में नहीं बैठ सकेंगे ट्रैफिक पुलिस जवान
विज्ञापन

ट्रैफिक ड्यूटी में लापरवाही बदतने पर एसपी शिमला ने जारी किए निर्देश, गुमटी में लगे रहेंगे ताले
सिर्फ बारिश या विपरीत परिस्थति में गुमटी में बैठेंगे कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान गुमटी में बैठ कर व्हॉटस एप और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में व्यस्त रहने की उच्च स्तर पर मिली शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक शिमला के निर्देशों पर शहर में पुलिस कर्मियों को बनाई गुमटियों को बंद कर दिया गया है। निर्देशों में कहा गया है कि जवान इनका इस्तेमाल सिर्फ बारिश के मौसम या विपरीत परिस्थिति में ही करेंगे। ड्यूटी के समय जवान गुमटी में न बैठ कर शहर की ट्रैफिक को संचालित करने की जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से पूरी करे। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। इन आदेशों के चलते शहर भर में लगी ट्रैफिक पुलिस गुमटियों में ताले लगा दिए गए है, हालांकि उसकी चाबियां संबंधित क्षेत्र के इंचार्ज या डयूटी जवान के पास ही रहेगी। इतना है कि वे ड्यूटी टाइम में इसमें नहीं बैठेंगे बल्कि सात से आठ घंटे की डयूटी में पूरी तरह से ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी पूरी करेंगे। शिमला पुलिस के इन आदेशों से उम्मीद है कि शहर में और बेहतर ढंग से ट्रैफिक संचालित होगा और इससे जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed