{"_id":"5b2a89854f1c1b214d8b7727","slug":"131529514373-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में बदले दो प्रशासनिक अधिकारी, प्रो. कंवजीत सिंह बने डीएसडब्ल्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू में बदले दो प्रशासनिक अधिकारी, प्रो. कंवजीत सिंह बने डीएसडब्ल्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो दिन पहले एक साथ 43 कर्मियों के तबादले/ शाखा स्तरीय स्थानांतरण के बाद अब दो अधिकारियों को भी बदल दिया गया है। कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की मंजूरी के बाद कुलसचिव केके शर्मा ने बीते रोज नई तैनाती को अधिसूचित भी कर दिया है। विवि के डीएसडब्ल्यू को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विधि विभाग के प्रो. कंवजीत सिंह को नया डीएसडब्ल्यू बनाया गया है। वह विधि विभाग के प्रो. सुनील कुमार देष्टा का स्थान लेंगे। जबकि, एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज पांच वर्षीय विधि कोर्स संस्थान के निदेशक को भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
अब विधि विभाग के प्रो. संजय संधु को संस्थान का नया निदेशक बनाया गया है। प्रो. संधु से पूर्व वहां विधि विभाग के ही प्रो. रघुविंद्र सिंह बतौर निदेशक सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन