{"_id":"5b2a89814f1c1bfd6e8b8d4b","slug":"131529514369-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में शुरू हो जाएगा सिटी हेलीपैड का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में शुरू हो जाएगा सिटी हेलीपैड का निर्माण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर के पहले हेलीपैड का निर्माण कार्य जुलाई में शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य के लिए करवाए गए टेंडर में चार कंपनियां आगे आई हैं। अगले हफ्ते टेंडर फाइनल हो जाएगा। बुधवार को पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हेलीपैड निर्माण पर चर्चा की।
विज्ञापन
शिमला और चंडीगढ़ के बीच हेलीटैक्सी सेवा शुरू करने के बाद अब सरकार इस सेवा को जुब्बड़हट्टी के स्थान पर शहर के बीच से संचालित करना चाहती है। इसके लिए पर्यटन विकास निगम ने ढली-संजौली बाईपास पर सिटी हेलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए थे। सिटी हेलीपैड बनाने पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ढली-संजौली बाईपास पर 15 बीघा भूमि पर हेलीपैड बनेगा। हेलीपैड बनने के बाद शिमला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और इसका इस्तेमाल व्यावसायिक हवाई सेवा के लिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सिटी हेलीपैड बनाने के बाद अनाडेल और कल्याणी हेलीपैड पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। सिटी हेलीपैड पर आने-जाने वालों के लिए कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा वेटिंग रूम, पार्किंग और स्वागत कक्ष का भी निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिटी हेलीपैड के लिए ढली-संजौली बाईपास पर प्रस्तावित साइट का दौरा कर चुके हैं।