{"_id":"5b06f04e4f1c1b896e8b4648","slug":"131527181390-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मायके छोड़ वापस लेने नहीं आया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को मायके छोड़ वापस लेने नहीं आया पति
Updated Thu, 24 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पत्नी को मायके छोड़कर पति चार माह से मिलने नहीं आया। कुल्लू जिले की मनाली की रहने वाली विवाहिता ने महिला आयोग से इंसाफ की गुहार लगाई है। आयोग में विवाहिता ने बताया कि मायके छोड़कर पति उससे मिलने दोबारा नहीं आया। महिला ने बताया कि उसकी शादी के दो महीने बाद पति ने कहा... पापा बीमार हैं, उन्होंने तुम्हें मिलने बुलाया है। अगले दिन पति मुझे मायके ले आए। मायके पहुंचकर देखा कि पापा स्वस्थ थे। बीमारी की झूठी खबर के बारे में पूछना चाहा तो पति ने कहा कि मुझे वापस जाना पड़ेगा। तुम कुछ दिन यहां रहो, मैं एक हफ्ते बाद तुमसे मिले आ जाऊंगा। कुछ दिन इंतजार करने के बाद जब वे वापस नही आए तो मेरे माता-पिता मुझे लेकर ससुराल आए, लेकिन ससुराल वालों ने वहां से निकाल दिया। महिला ने आयोग से मांग की है कि उसके साथ इंसाफ किया जाए। महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षोें को अगली सुनवाई तक विचार करने का समय दिया गया है। आयोग की ओर से महिला को इंसाफ दिया जाएगा।