फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अस्पताल ने साफ करवाए टैंक, पानी के लिए भटके मरीज, तीमारदार

अस्पताल ने साफ करवाए टैंक, पानी के लिए भटके मरीज, तीमारदार

Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल ने साफ करवाए टैंक, पानी के लिए भटके मरीज, तीमारदार
आईजीएमसी में साफ करवाए पानी के टैंक
विज्ञापन

पानी के सैंपल फेल होने के बाद जागा अस्पताल प्रशासन
बुधवार दोपहर 12 से तीन बजे तक चला सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी में गंदे पानी की आपूर्ति होने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन बुधवार को हरकत में आया। प्रशासन ने दोपहर के समय अस्पताल के लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर तीनों टैंकों की सफाई करवा दी।
प्रशासन ने सभी विभागों को सुबह नौ बजे ही इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद सभी ने जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर लिया लेकिन दिन के समय अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों के लिए पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी। वार्डों में भर्ती मरीज पानी के लिए तरसते रहे। दोपहर 12 से तीन बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहने से सभी को बाहर दुकानों से पानी खरीदना पड़ा। उधर, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि टैंक की सफाई कुछ दिन पहले ही की थी। ऐसे में इस बार टैंक में गंदगी कम थी। गंदे पानी की सप्लाई को लेकर अस्पताल पर सवाल उठने के बाद अब प्रशासन हर तीसरे महीने टैंक और टंकियों की सफाई करवाएगा। पानी के दोबारा से सैंपल भी लिए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भी अस्पताल प्रशासन पानी की गुणवत्ता की जांच करवाएगा।
विज्ञापन


पानी न मिलने से मरीज, तीमारदार हुए परेशान
अस्पताल में सप्लाई बंद होने से मरीज और तीमारदार परेशान हुए। अस्पताल में भर्ती अपनी मां के लिए चंबा निवासी मनोज को दुकान से पानी खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दिन के समय कोई वैकल्पिक सुविधा देनी चाहिए थी। अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मचारी सुमन को भी दुकान से पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेल पाए गए थे पानी के सैंपल
अस्पताल से 31 मार्च को पानी के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट दो अप्रैल को आई। रिपोर्ट में पाया गया कि यह पानी पीने योग्य नहीं है। नगर निगम ने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दे दी थी जिसके बाद अब सभी टैंकों की सफाई करवा दी गई है।


क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक
अस्पताल के सभी तीन पानी के टैंकों की सफाई करवा दी गई है। हर तीन महीने में अब सफाई सुनिश्चित की जाएगी। अस्पताल में स्वच्छ पेयजल के लिए एक्वागार्ड की भी सुविधा है।
डॉ. जनकराज, चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी अस्पताल शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed